फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News: Mother Allegedly Poisons Two Children Before Suicide, Disturbing Videos Reveal Family Crisis

मम्मी, ना मारो म्हाने...: 'जहरीली' शिकंजी पिलाने से पहले बच्चों को प्यार से चूमा, बेटी की पुकार ने झकझोर दिया

Sat, 08 Aug 2026 03:45 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फतेहबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 08 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

फतेहाबाद में एक महिला ने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। मां ने बच्चों को शिकंजी में जहर दिया। महिला ने खुदकुशी से पहले चार वीडियो में पति से परेशानी का जिक्र किया। पुलिस को मौके से कीटनाशक की शीशी मिली है। पति से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Fatehabad News: Mother Allegedly Poisons Two Children Before Suicide, Disturbing Videos Reveal Family Crisis
fatehabad suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फतेहाबाद के मेहूवाला गांव में एक परिवार की खुशियां कुछ ही मिनटों में हमेशा के लिए सन्नाटे में बदल गईं। मां के मोबाइल में कैद चार वीडियो अब उस दर्दनाक त्रासदी के मूक गवाह हैं जिसमें टूटते रिश्तों, घरेलू कलह और बेबसी के बीच दो मासूम जिंदगियां भी खत्म हो गईं। वीडियो में एक ओर मां के शब्द हैं...मेरी नाक में दम कर दिया, अब देखो नतीजा..., तो दूसरी ओर एक मासूम बेटे की अंतिम पुकार...मम्मी, ना मारो म्हाने...। इन आवाजों ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
विज्ञापन


मेहूवाला में वीरवार दोपहर आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार को पुलिस को उसके मोबाइल फोन से चार वीडियो मिले हैं जिनमें वह अपने पति से परेशान होने की बात कहती दिखाई दे रही है। पुलिस ने घटनास्थल से कीटनाशक की शीशी भी बरामद की है। तीनों शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

भट्टू थाना के जांच अधिकारी वीर सिंह ने बताया कि मोबाइल से मिले चार वीडियो की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुदेश ने बच्चों को शिकंजी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और बाद में स्वयं भी उसे पी लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कीटनाशक की शीशी बरामद की है। मृतका के भाई प्रवीण की शिकायत पर दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उसका जीजा संदीप नशे का आदी था और अक्सर सुदेश के साथ मारपीट करता था। पुलिस फिलहाल संदीप से पूछताछ कर रही है।

शिकंजी पिलाने से पहले बच्चों को प्यार से चूमा
वीडियो में दिखाई देता है कि स्कूल से लौटने के बाद दोनों बच्चों को शिकंजी दी गई। बेटी ज्योति बार-बार कहती रही कि वह दादी के आने के बाद ही शिकंजी पिएगी जबकि बेटा विनीत कभी चुप बैठा रहा तो कभी मुस्कुराता नजर आया।
विज्ञापन

सुदेश ने दोनों बच्चों को दुलार किया, उनके सिर चूमे और काफी देर तक उनसे सामान्य ढंग से बातें करती रही। इसके बाद घटनाक्रम ने दुखद मोड़ ले लिया। चारों वीडियो क्रमश: 4 मिनट 15 सेकेंड, 32 सेकेंड, 4 मिनट 23 सेकेंड और 2 मिनट 27 सेकेंड के हैं।

दो दिन पहले बनाई थी दर्द भरे गीत पर रील
सुदेश सोशल मीडिया पर सक्रिय थी। उसने घटना से दो दिन पहले एक दर्द भरे पंजाबी गीत पर इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3,465 फॉलोअर्स थे और वह 463 पोस्ट साझा कर चुकी थी। वह अक्सर अपने बच्चों और सास के साथ भी रील बनाती थी।

 

11 साल पहले किया था प्रेम विवाह
सुदेश ने वर्ष 2014 में संदीप से प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दो वर्षों तक उसका मायके आना-जाना कम रहा, लेकिन बच्चों के जन्म के बाद दोनों परिवारों के रिश्ते सामान्य हो गए थे। परिजनों के अनुसार, 24 मई को दोनों ने शादी की 11वीं वर्षगांठ मनाई थी जबकि 16 मई को बेटे विनीत का जन्मदिन मनाया गया था। उस दिन उसे साइकिल भी उपहार में दी गई थी।

 

विनीत की आखिरी पुकार ने झकझोर दिया
मोबाइल फोन में रिकॉर्ड वीडियो में एक पल ऐसा भी आता है, जिसने जांच अधिकारियों और परिजनों को भावुक कर दिया। वीडियो में मासूम विनीत की आवाज सुनाई देती है...मम्मी, ना मारो म्हाने... मम्मी, ना मारो म्हाने...। यह पुकार अब इस पूरे घटनाक्रम की सबसे दर्दनाक याद बन गई है। पुलिस ने वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया है और सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed