{"_id":"6a76f63e75628ee2f002345a","slug":"husband-arrested-in-connection-with-the-deaths-of-an-anganwadi-worker-and-two-children-in-fatehabad-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: आंगनबाड़ी वर्कर व दो बच्चों की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, पानी के कुंड से मिले थे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: आंगनबाड़ी वर्कर व दो बच्चों की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, पानी के कुंड से मिले थे शव
Sat, 08 Aug 2026 02:56 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:56 PM IST
सार
थाना भट्टू कलां प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि 6 अगस्त 2026 को पुलिस को सीएचसी भट्टू कलां से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव मेहूवाला निवासी एक महिला तथा उसके दो बच्चों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव मेहूवाला में घर में बने पानी के कुंड में मिले आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश और उसके दो बच्चों ज्याति और वनित के शव मामले में थाना भट्टू कलां पुलिस ने पुलिस ने नामजद आरोपी संदीप उर्फ काला निवासी मेहुवाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के भाई प्रवीण के ब्यान पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
पुलिस को मामले में मृतका सुदेश के मोबाइल से चार वीडियो मिली थी। बच्चों को स्प्रे देते हुए और उसके बाद खुद आत्महत्या करते हुए ये वीडियो बनाई गई। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वीडियो में सुदेश अपने बच्चों को शिकंजी पिलाती हुई नजर आ रही थी। शिकंजी पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी और फिर कुंड में फैंक दिया था।
विज्ञापन
थाना भट्टू कलां प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि 6 अगस्त 2026 को पुलिस को सीएचसी भट्टू कलां से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव मेहूवाला निवासी एक महिला तथा उसके दो बच्चों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा मामले में कार्रवाई शुरू की गई। मृतका के भाई प्रवीन निवासी भट्टू कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2014 में संदीप उर्फ काला निवासी मेहुवाला के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेमविवाह किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को उसका पति कथित रूप से परेशान करता था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना वाले दिन उसे संदीप द्वारा फोन पर महिला एवं बच्चों के लापता होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद परिजनों द्वारा उनकी तलाश की गई तो महिला तथा दोनों बच्चे घर में बने पानी के कुंड में मृत अवस्था में मिले। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था और इसी कारण वह ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी संदीप उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है।