सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Father and son returning from Panchayat attacked

Fatehabad News: पंचायत से लौट रहे पिता-पुत्र पर हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 01 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Father and son returning from Panchayat attacked
विज्ञापन
रतिया। रतनगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम को पंचायत से लौट रहे पिता-पुत्र व अन्य लोगों पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कार सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। युवक की गंभीर हालत देखते हुए उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Trending Videos

बछूआना निवासी रण सिंह पर बबनपुर गांव के कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर धमकी देने का आरोप लगाया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को सदर थाना में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में पुलिस ने मामले की जांच और समाधान के लिए 4 दिन का समय तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रण सिंह ने बताया कि पंचायत खत्म होने के बाद वह पिता गुर्जेंट सिंह और तीन अन्य लोगों के साथ कार में सवार होकर गांव बछूआना लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रतनगढ़ गांव के पास पहुंची वहां पहले से घात लगाए 3 गाड़ियों में सवार आए हुए करीब 12 से 15 युवक ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद लोहे की रॉड, पाइप, तलवारें और डंडे से हमला कर दिया।
हमलावरों ने कार के शीशे तोड़ दिए और भीतर बैठे लोगों पर भी वार किए। घायल रण सिंह ने बताया कि हमलावरों में 2-3 युवकों को वह पहचानता भी है। घायल रण सिंह को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पिता गुर्जेंट सिंह का इलाज स्थानीय स्तर पर ही चल रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed