सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Food and Supplies Department raids across the district, 19 cylinders seized

Fatehabad News: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिलेभर में छापे, 19 सिलिंडर जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Food and Supplies Department raids across the district, 19 cylinders seized
शहर में एक दुकान पर गैस सिलिंडर को लेकर जांच करती टीम। विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आठ टीमों ने होटलों, रेस्टोरेंट्स, मिठाई की दुकानों और ढाबों पर छापे मारे। इस दौरान विभाग ने 19 मामलों में अनियमितताएं पाई हैं। जांच में सामने आया कि 9 कॉमर्शियल और 10 घरेलू गैस सिलिंडरों का नियमों के विरुद्ध उपयोग किया जा रहा था। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 19 सिलिंडरों को जब्त कर लिया है।
Trending Videos




डीएफएससी ने बताया कि जिले में गैस आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। 20 मार्च को तेल कंपनियों से 6645 भरे हुए सिलिंडर प्राप्त हुए हैं, जबकि 23 गैस एजेंसियों के पास 9564 सिलिंडर पहले से स्टॉक में मौजूद हैं। इस प्रकार जिले में कुल 16209 सिलिंडर उपलब्ध हैं। वहीं, 19 मार्च को 4386 सिलेंडरों की रिफिलिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 19 मार्च तक ऐसे आयोजनों के लिए 30 आवेदन प्राप्त हुए थे। उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति ने 9 आवेदनों पर विचार करते हुए 20 मार्च तक होने वाली शादियों के लिए 40 कॉमर्शियल सिलिंडर आवंटित किए हैं। डीएफएससी ने आमजन से अपील की है कि वे गैस रिफिल के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी आधारित बुकिंग प्रणाली का ही उपयोग करें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
-------------
विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट व होटलों में की जांच

टोहाना। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अनुराधा की टीम ने शुक्रवार को गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की शिकायतों के पर मुकुल गैस एजेंसी और रसोई गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। टीम ने समय पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी न करने, कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के फोन न उठाने और बिना सिलिंडर पहुंचाए डिलीवरी दिखाने के मामलों पर चेतावनी दी है।अनुराधा ने दोनों एजेंसियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के साथ व्यवस्थित व्यवहार किया जाए और शिकायत मिलने पर तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के साथ विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और होटलों में छापे मारे। निरीक्षण के दौरान घरेलू गैस सिलिंडर का अवैध प्रयोग पाया गया जिन्हें जब्त कर लिया गया। यह सिलिंडर गोयल स्वीट, बराड स्वीट्स, सरोवर होटल, सेवन सीज, मिर्ची होटल, राजू टी स्टाल, ग्रिल मास्टर और सुपर स्वीट की दुकानों से बरामद हुए। अनुराधा ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर का होटलों और रेस्टोरेंट में प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed