{"_id":"6988d178bd5c8b77750986e2","slug":"fourth-accused-arrested-in-rs-96000-robbery-case-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-148309-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 96 हजार रुपये लूट मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 96 हजार रुपये लूट मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना शहर पुलिस ने स्टाइकर गेम के बहाने लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक और आरोपी क्रांति निवासी शास्त्रीनगर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि यह मामला गांव चौबारा निवासी सतीश पुत्र राजकुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जो वर्तमान में हिसार के मिर्जापुर रोड स्थित जोतराम मंदिर वाली गली में रह रहा है और स्क्रैप लोडिंग का कार्य करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार 27 नवंबर 2025 को दोपहर करीब एक बजे वह रिक्शा स्टैंड फतेहाबाद पर खाना पैक करवाने के लिए रुका था। इसी दौरान चार युवकों ने स्टाइकर गेम के बहाने बातचीत में उलझाया और मौका पाकर मारपीट कर वाहन के डैशबोर्ड में रखे 96 हजार रुपये लूट लिए, इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
-- -- -- -- -- -- -
90 हजार रुपये की ठगी का आरोपी काबू
भट्टू कलां। इकोनॉमिक सेल ने शैक्षणिक धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मांगेराम निवासी सिरसा को गिरफ्तार किया है। इकोनॉमिक सेल प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता के बच्चों को चेन्नई बोर्ड के नाम पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र उपलब्ध करवाए गए थे। शिकायतकर्ता दलबीर सिंह निवासी गांव सिरढ़ान ने बताया कि आरोपियों ने उनके पुत्र व पुत्री को 10वीं एवं अन्य कक्षाओं के फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र देकर उनसे 90,000 रुपये की ठग लिए। इस पर जांच टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर भट्टूकलां थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संवाद
Trending Videos