{"_id":"6988d08cff8227d4c80520ec","slug":"the-committee-connected-yogesh-with-sports-and-now-he-is-bringing-glory-to-the-village-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-148312-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: समिति ने योगेश को खेल से जोड़ा अब गांव का नाम कर रहा रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: समिति ने योगेश को खेल से जोड़ा अब गांव का नाम कर रहा रोशन
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी योगेश कुमार।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के गांव भूथन कलां के युवा खिलाड़ी योगेश कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से कबड्डी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बहुत कम समय में शानदार प्रदर्शन करते हुए योगेश ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और मजबूत इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
गांव की शिक्षा समिति के सहयोग से योगेश को कबड्डी से जोड़ा गया। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्तमान में गांव के स्कूल में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत योगेश ने दस महीने के अंदर ही कबड्डी खेल में अपनी अलग पहचान बना ली। योगेश ने अपनी फुर्ती, संतुलन और दांव-पेच से सभी को प्रभावित किया।
इन दस महीनों के दौरान योगेश ने विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कई पदक जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन किया। स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में उसने खंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। इसके अलावा सांसद खेल महोत्सव में भी उसने विधान स्तर पर पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
-- -
5 घंटे का कड़ा अभ्यास
गांव भूथन कलां में कबड्डी खेल की नर्सरी चलाने वाले कोच प्रदीप ताखर ने बताया कि योगेश की इस उपलब्धि के पीछे उनकी प्रतिभा के साथ-साथ उनका अनुशासित जीवन और कठोर परिश्रम है। योगेश रोजाना सुबह और शाम करीब 5 घंटे तक कड़ा अभ्यास करता हैं। कोच प्रदीप ताखर ने बताया कि योगेश की फुर्ती और रेड डालने की तकनीक उसे दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है। योगेश का सपना देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने का है।
-- -
Trending Videos