{"_id":"6a5278aa3a8702b0e20f7451","slug":"government-procurement-of-moong-has-not-started-even-after-10-days-farmers-forced-to-sell-at-a-price-lower-by-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-157214-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मूंग की सरकारी खरीद 10 दिन बाद भी शुरू नहीं, किसान 2500 रुपये सस्ती बेचने के लिए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मूंग की सरकारी खरीद 10 दिन बाद भी शुरू नहीं, किसान 2500 रुपये सस्ती बेचने के लिए मजबूर
Sat, 11 Jul 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी में पहुंची मूंग की फसल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में पिछले 10 दिनों से मूंग फसल की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। इस कारण किसानों को निजी व्यापारियों को 2000 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती मूंग बेचनी पड़ रही है। इस सीजन में जिले में कुल 5400 एकड़ में मूंग की फसल की बिजाई हुई है।
शहर की पुरानी अनाज मंडी में शनिवार को मूंग की फसल लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल की खरीद नहीं हुई। जबकि प्रदेश सरकार ने मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8,768 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। अनाज मंडी में मूंग 6200 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी जा रही है। किसानों ने प्रदेश सरकार से मूंग की फसल की खरीद एमएसपी पर करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद शुरू न होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
-- -- -- -
दो एकड़ भूमि पर मूंग की बुवाई की थी। यदि किसानों को मूंग फसल एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर बिके तो यह लाभकारी साबित हो सकती है। भाव न मिलने के कारण केवल खर्च ही पूरा हो पा रहा है।
विज्ञापन
- संजीत पासवान, किसान।
-- -
प्रदेश सरकार ने इस बार मूंग फसल का भाव 8768 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है लेकिन जिले की अनाज मंडियों में 6200 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल तक ही भाव मिल रहा है। इससे उनको नुकसान हो रहा है।
- महल सिंह, किसान।
-- -- -- --
पहली बार मूंग की खेती की है। करीब 20 क्विंटल मूंग की पैदावार हुई है। अनाज मंडी में 6500 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला है। अगर एमएसपी पर फसल की खरीद होती उसे करीब 50 हजार रुपये और मिलते।
- प्रकट सिंह, किसान।
-- -- -- -- -- -
दो एकड़ की मूंग की फसल मंडी में बेचकर आया हूं। फसल की खरीद एमएसपी पर नहीं हो सकी। प्रदेश सरकार को मूंग व अन्य सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद सुचारू रूप से करवानी चाहिए।
- कुलविंद्र सिंह, किसान।
:: मूंग फसल को एमएसपी पर खरीद करने की कोई सूचना नहीं है। अगर सरकार की ओर से सरकारी खरीद के आदेश मिलेंगे तो खरीद शुरू की जाएगी।
-अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।