{"_id":"699b48c61f5f9c87e00361bf","slug":"half-the-city-faces-water-crisis-for-two-days-due-to-replacement-of-old-pipes-without-any-notice-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149093-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिना सूचना पुरानी पाइप बदलने से आधे शहर में दो दिन से जलसंकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिना सूचना पुरानी पाइप बदलने से आधे शहर में दो दिन से जलसंकट
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के जलस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास बूस्टिंग स्टेशन पर खोदा गया गड्ढा।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग के भट्टू रोड पर कार्यालय के साथ बने बूस्टिंग स्टेशन पर पेयजल की पुरानी पाइपों को बदलने का काम चल रहा है। बिना सूचना के पाइप बदलने के कारण शुक्रवार से आधे शहर में पानी सप्लाई प्रभावित रही।
शुक्रवार सुबह के बाद रविवार को शाम तक पानी सप्लाई न होने से संकट खड़ा हो गया। अधिकतर लोगों के घरों में बने टैंक में पानी का स्टॉक खत्म हो गया। हालात ये रहे कि लोगों ने टैंकरों से पानी मंगवाया तो कहीं पर धर्मशालाओं में बने टैंक से पानी लिया गया।
पानी संकट के चलते लोग रविवार को दिनभर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के चक्कर काटते रहे। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पहुंचे शिव चौक निवासी विनोद कुमार, हेमंत शर्मा ने कहा कि अधिकारियों ने पानी सप्लाई बंद रहने की सूचना नहीं दी, इसके चलते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाए। जनस्वास्थ्य विभाग को भी व्यवस्था करनी चाहिए थी।
रविवार शाम को 6 बजे प्रताप मार्केट से पानी की सप्लाई बहाल की गई। इसके बाद साढ़े 7 बजे भट्टू रोड, साढ़े 8 बजे बीघड़ रोड और पौने 10 बजे मॉडल टाउन क्षेत्र की पानी सप्लाई बहाल की गई। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर में पुरानी पाइपों को बदलने के लिए वर्ष 2025 में टेंडर लगाया था। इसी के तहत शहर के अधिकतर क्षेत्र में 35 से 40 साल पुरानी पाइपें बदली गई हैं। अब विभाग भट्टू रोड पर बने बूस्टिंग स्टेशन पर पुरानी पाइपों को बदल रहा है। ये पाइपें भी करीब 40 से 45 साल पुरानी है।
इस बूस्टिंग स्टेशन से शहर के भट्टू रोड पर बनी नहर कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, भट्ठा कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, अनाजमंडी क्षेत्र में सप्लाई शुक्रवार से बंद है। शुक्रवार शाम के बाद पानी सप्लाई नहीं हुआ। इसके अलावा कबीर बस्ती, भाटिया कॉलोनी, बीघड़ रोड, प्रताप मार्केट व मॉडल टाउन समत कई क्षेत्र में पानी सप्लाई बंद रही।
व्हाट्सएप ग्रुप पर मिलते रहे आश्वासन
जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में पानी सप्लाई को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे हैं। इसमें उपभोक्ताओं को जोड़ा हुआ है। ग्रुप में शुक्रवार रात को दावा किया गया कि शनिवार शाम को सप्लाई बहाल होगी। शनिवार शाम 7 बजे मैसेज जारी किया गया कि तीन घंटे बाद सप्लाई शुरू होगी लेकिन नहीं हुई। रविवार सुबह मैसेज जारी किया गया कि सप्लाई दिन में चलेगी।
500 रुपये में मंगवाया गया टैंकर
विभाग को पहले सूचना देनी चाहिए थी, ऐसे में स्टॉक खत्म हो गया और रविवार को 500 रुपये में टैंकर मंगवाया गया है। अगर पहले पता होता उस हिसाब से स्टॉक कर लिया जाता।
-कृष्ण कुक्कड़, सतीश कॉलोनी
शहर में गर्मियों में पानी किल्लत और लीकेज की समस्या को खत्म करने के लिए 40 साल पुरानी पाइपों को बदल रहा है। विभाग की तरफ से ग्रुप में सूचित किया गया है और लोगों को घरों में कम से कम दो दिन का स्टॉक रखना चाहिए।
-बलविंद सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
Trending Videos