{"_id":"699c28f24af6b2a0e80953f5","slug":"video-e-treatment-server-down-in-hospital-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: अस्पताल में ई-उपचार सर्वर बंद, मरीजों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: अस्पताल में ई-उपचार सर्वर बंद, मरीजों को हुई परेशानी
नागरिक अस्पताल में ई उपचार सर्वर बंद होने से सोमवार को मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर 12 बजे तक अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइनें लगी रही। अस्पताल में रोजाना 1000 से 1200 मरीजों की ओपीडी होती है। मौसम में बदलाव के कारण वायरल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में मरीजों की संख्या डेढ़ हजार तक पहुंच रही है। सोमवार को अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाया गया। गर्भवती को भी पर्ची कटवाने के लिए एक घंटे तक लाइन में लगे रहना पड़ा।
नागरिक अस्पताल में मरम्मत कार्य के चलते पिछले सप्ताह ई उपचार सर्वर को बंद कर दिया गया था। इसके बाद से अस्पताल में ओपीडी पर्चियों को मैनुअल ही काटा जा रहा है। पर्ची काउंटर पर दो ही कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है जबकि मैनुअल पर्ची में समय भी ज्यादा लग रहा है। कर्मचारियों की अतिरिक्त व्यवस्था न करने से परेशानी मरीजों को झेलनी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।