{"_id":"699c26ab7e22caf42802773c","slug":"video-bjp-leader-devendra-babli-dances-at-the-wedding-of-a-party-workers-brother-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पार्टी कार्यकता के भाई की शादी में नाचे भाजपा नेता देवेंद्र बबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पार्टी कार्यकता के भाई की शादी में नाचे भाजपा नेता देवेंद्र बबली
पूर्व पंचायत एवं विकास मंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र बबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह टोहाना के गांव दीवाना के मौजूदा सरपंच बिट्टू रोज के भाई नरेश के शादी समारोह में डीजे पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में बबली 'यारी यारा दी किथे आजमा ली नी मित्रा दा ना चलदा' पंजाबी गीत पर डांस कर रहे हैं, जबकि उनके समर्थक उन पर रुपए बरसा रहे हैं। यह शादी समारोह उनके सबसे पुराने कार्यकर्ता के भाई का था।
सरपंच बिट्टू रोज ने बताया कि पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली उनके भाई नरेश के शादी समारोह में निमंत्रण पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बबली अपने साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा मजबूती से खड़े रहते हैं, इसलिए उनके सम्मान में यह गीत बजाया गया और उन पर डांस किया गया।
देवेंद्र बबली का राजनीतिक सफर भी चर्चा में रहा है। वह वर्ष 2019 में तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को हराकर टोहाना से विधायक बने थे। इसके बाद, वह जेजेपी कोटे से मनोहर पार्ट-2 सरकार में पंचायत एवं विकास मंत्री बने।
वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले बबली भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह ने हरा दिया। बबली अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं और कई बार अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला पर बिना नाम लिए कटाक्ष करते रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।