सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   I am being targeted because I am financially weak: Jarnail Singh

मैं, आर्थिक तौर पर कमजोर हूं इसलिए किया जा रहा टारगेट : जरनैल सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
I am being targeted because I am financially weak: Jarnail Singh
फतेहाबाद। धर्मशाला की आधारशिला रखते हुए विधायक जरनैल सिंह और सरपंच परमजीत कौर। सरपंच
विज्ञापन
फतेहाबाद। कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह ने रविवार को गांव भिरड़ाना में रैबारी धर्मशाला की आधारशिला रखने पहुंचे। सरपंच परमजीत कौर और रैबारी समाज के लोगों ने विधायक जरनैल सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग के आरोपों पर सफाई दी।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि उन पर जो आरोप लगे वे इसलिए लगे कि मैं आर्थिक रूप से सबसे कमजोर और सबसे शरीफ विधायक हूं। मुझे पूरी विधानसभा के लोग अच्छे तरीके से जानते है इसलिए भ्रामक प्रचार करने वाले लोगों की बात अधिक समय टिक नहीं सकेगी। इस दौरान उन्होंने किसानों की खराब हुई फसल पर दुख जताते हुए कहा कि वह स्वयं जल्दी ही मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए मुआवजा दिलवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरनैल सिंह ने कहा की गांव भिरड़ाना में काफी साल पहले बनी रैबारी धर्मशाला की हालत जर्जर हो चुकी थी इसलिए समाज के लोगों की मांग पर इसका नवनिर्माण किया जा रहा है। निर्माण शुरू होने के बाद पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत इस धर्मशाला का निर्माण करवाया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि धर्मशाला सभी समाज की साझी होती है इसलिए हमें इसके निर्माण और रखरखाव में सहयोग करना होगा। इस अवसर पर जसविंदर सिंह, गुलाब सिंह नंबरदार, पंचायत समिति सदस्य जीतराम, करण सिंह भगत, मास्टर श्रवण रैबारी, भिरड़ाना गोशाला अध्यक्ष भूप सिंह राइका, प्रधान राजेंद्र भाटी, मनप्रीत भिरड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed