{"_id":"6a7609c4a625016d5f0bd99d","slug":"in-fatehabad-a-woman-mixed-poison-into-lemonade-and-gave-it-to-her-children-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: महिला ने शिकंजी में जहर मिलाकर बच्चों को पिलाया, चिल्लाते रहे मासूम, सुसाइड से पहले बनाई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: महिला ने शिकंजी में जहर मिलाकर बच्चों को पिलाया, चिल्लाते रहे मासूम, सुसाइड से पहले बनाई वीडियो
Fri, 07 Aug 2026 10:08 PM IST
मयूर शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Published by: मयूर शर्मा
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:08 PM IST
सार
वीडियो में नजर आ रहा है कि सुदेश ने बच्चों को जबरदस्ती शिकंजी में मिलाकर स्प्रे दिया था। स्प्रे पिलाने के बाद कई देर तक बच्चे चिल्लाते रहे थे। सुदेश की आखिरी वीडियो जिसमें वह खुद स्प्रे पीती नजर आ रही है।
विज्ञापन
शिकंजी में स्प्रे मिलाकर बच्चों को पिलाती सुदेश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद जिले के गांव मेहूवाला में आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश के आत्महत्या करने और उससे पहले बच्चों ज्योति और विनीत को स्प्रे देकर मारने की चार वीडियो बनाई गई थी। इन वीडियो ने पूरे राज खोल दिए है कि सुदेश किस तरह से अपने पति से परेशान थी। सुदेश ने वीरवार को शिकंजी में स्प्रे मिलाकर बच्चों को पीने के लिए दिया और उन्हें घर में ही बने पानी के कुंड में फेंक दिया था। फिर खुद भी स्प्रे पीकर कुंड में कूद गई।
यही नहीं उसने पानी टैंक का ढक्कन भी बंद कर दिया था। वीडियो में नजर आ रहा है कि सुदेश ने बच्चों को जबरदस्ती शिकंजी में मिलाकर स्प्रे दिया था। स्प्रे पिलाने के बाद कई देर तक बच्चे चिल्लाते रहे थे। सुदेश की आखिरी वीडियो जिसमें वह खुद स्प्रे पीती नजर आ रही है उसमें वह ये भी कह रही है कि नाक में दम कियो थे अब नतीजो देखो।
नशे ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार
मोबाइल फोन में बनाई गई चार वीडियो जो सामने आई है उसमें एक वीडियो 4 बजकर 15 मिनट, दूसरी 32 सेकेंड, तीसरे 4 बजकर 23 सेकेंड और चौथी 2 मिनट 27 सेकेंड की है। मृतका के परिवार के अनुसार संदीप नशा करके सुदेश के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को भट्टूकलां पुलिस ने तीनों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। सुदेश के ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल में पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
भट्टू थाना प्रभारी और जांच अधिकारी वीर सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका सुदेश के भाई प्रवीण की शिकायत पर पति संदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। मोबाइल फोन में सुसाइड से पहले वीडियो मिली है मामले की जांच की जा रही है।
मासूम ज्योति बोली- दादी आएगी तो पीउंगी
बच्चों के स्कूल से आने के बाद उन्हें शिकंजी बनाकर दी गई और उसमें स्प्रे मिलाया गया लेकिन बच्चों को ये नहीं पता था कि ये जहर है। वीडियो के अनुसार विनीत शिकंजी पीने से पहले हंस रहा था लेकिन ज्योति रो रही थी कि वह दादी आएगी तो ही पीएगी लेकिन मां ने जबरदस्ती दोनों को एक साथ जहर मिली शिकंजी पिला दी थी।
बच्चों का आखिरी बार चूमा सिर
वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्चों को शिकंजी पिलाने से पहले मां सुदेश ने बच्चों को सिर भी चूमा था और उसने करीब चार मिनट तक हंसते हुए बात भी की थी।
इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी सुदेश, दर्द भरे पंजाबी गाने के साथ बनाई थी रील
आंगनबाड़ी वर्कर ने मरने से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर रील अपलोड की थी। इसमें सुदेश ने जे पहलां हार गई जिंदगी तो मर्जी अल्लाह दी, इस जन्म तां की कदे तैनू छड़ दी कल्ला नीं गाना भी लगाया। सुदेश ने आंगनबाड़ी में बैठकर ही ये रील बनाई थी। इसके बाद घर जाकर बच्चों संग कुंड में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। उधर, सुदेश के भाई प्रवीण ने दावा किया- बहन ने मरने से पहले एक सुसाइड वीडियो भी बनाया था।
इंस्टाग्राम पर 3465 फॉलोअर्स, 463 पोस्ट
आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी। सुदेश के इंस्टाग्राम पेज पर 3465 फॉलोअर्स हैं और वह 463 वीडियो अपलोड कर चुकी हैं। सुदेश बच्चों के साथ भी रील बनाती थी और इसके अलावा सास के साथ भी रील बनाती थी।
बच्चों के लिए ढाणी से गांव आया था परिवार
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि परिवार पहले खेतों में बनी ढाणी में रहता था। करीब एक साल पहले ही गांव में आया था। संदीप की मां समर भी साथ रह रही थी। बच्चों को निजी स्कूल में दाखिला करवाया गया था।
12 साल पहले किया था प्रेम विवाह
सुदेश ने वर्ष 2014 में संदीप के साथ प्रेम विवाह किया था। करीब दो साल तक सुदेश का मायके में आना-जाना नहीं था लेकिन बच्चा होने के बाद उसका मायके में आना-जाना शुरू हो गया था।
बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थी सुदेश
मृतका के भाई प्रवीण ने बताया, सुदेश अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहती थी। 24 मई को ही सुदेश और उसके पति संदीप ने शादी की 11वीं सालगिरह मनाई थी। इससे पहले 16 मई को बेटे विनीत का जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन पर उसे साइकिल भी गिफ्ट की थी। बेटी ज्योति चौथी और बेटा विनीत तीसरी क्लास में पढ़ता था।
पति गया था रेलवे स्टेशन, सास गई थी सिरसा
ग्रामीणों के अनुसार सुदेश ने घर पर अकेले होने दौरान ये कदम उठाया। पति संदीप रेलवे स्टेशन पर पानी की सेवा करने के लिए गया हुआ था। इसके अलावा उसकी सास दवा लेने के लिए सिरसा गई हुई थी।