फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   INLD to wage a decisive battle for farmers' rights: Prof. Sampat

किसानों के हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी इनेलो : प्रो. संपत

Sat, 11 Jul 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
INLD to wage a decisive battle for farmers' rights: Prof. Sampat
फतेहाबाद में इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह जानका
फतेहाबाद। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह ने भाखड़ा कमांड से यमुना कमांड एरिया को पानी देने के फैसले पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाखड़ा प्रणाली में जगह-जगह कट लगाकर पानी निकालने से भाखड़ा कमांड क्षेत्र के किसानों के सामने संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

प्रो. संपत सिंह ने कहा कि पहले धमतान डिस्ट्रीब्यूटरी और सिवानी फीडर को यमुना कमांड से पानी मिलता था लेकिन सरकार ने इन्हें भाखड़ा प्रणाली से जोड़ दिया। इससे भाखड़ा कमांड का 240 क्यूसेक पानी कम हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह पानी की कटौती जारी रही तो फतेहाबाद, सिरसा, नलवा, हिसार शहर और आदमपुर क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों के अधिकार का पानी प्रभावित हुआ तो इनेलो संघर्ष करेगी। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि हरियाणा अपने हिस्से का पानी ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को राजस्थान सरकार से इस विषय पर बातचीत करनी चाहिए थी लेकिन कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर फतेहाबाद ब्लॉक समिति वार्ड छह के सदस्य होशियार सिंह नहला ने इनेलो में वापसी की। बनगांव के पूर्व सरपंच सीताराम, मदनलाल और कुलदीप गिल ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में इनेलो जिला प्रधान बिकर सिंह हड़ोली, जगदीश झाझड़ा, भारत सिंह ढिंगसरा, विकास मेहता, डॉ. रामफल, यशपाल तनेजा और अमन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed