सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ITI student attacked with sticks and rods due to old enmity

Fatehabad News: पुरानी रंजिश में आईटीआई छात्र पर लाठी-डंडों से हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 25 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
ITI student attacked with sticks and rods due to old enmity
विज्ञापन
टोहाना। रेलवे रोड पर सोमवार को 20 वर्षीय आईटीआई छात्र शिंपू पर 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल शिंपू तिलक नगर का रहने वाला है और आईटीआई में मशीनिस्ट ट्रेड के दूसरे वर्ष का छात्र है।
Trending Videos

शिंपू ने बताया कि वह सुबह आईटीआई जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा के पास पहुंचा, पीछे से आए 15-20 लड़कों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। शिंपू ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके अनुसार कुछ दिन पहले कुछ युवक आईटीआई में एक छात्र को उठाने आए थे। तब शिंपू ने बीच-बचाव कर उस छात्र को छुड़वा दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी युवक उससे रंजिश रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed