सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kuldeep's supporter sent a notice to Rajya Sabha member Rekha

Fatehabad News: कुलदीप समर्थक ने राज्यसभा सदस्य रेखा को भेजा नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep's supporter sent a notice to Rajya Sabha member Rekha
विज्ञापन
फतेहाबाद। राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर दिए गए विवादित बयान का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के करीबी और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के सदस्य फतेहाबाद निवासी सुरेश काकड़ ने एडवोकेट सुमित सिंवर के जरिये लीगल नोटिस भेजा है।


नोटिस के जरिए कहा गया है कि पूर्व सीएम भजनलाल और पंचकूला से विधायक चंद्रमोहन पर दिए गए बयान पर राज्यसभा सदस्य सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगे। अगर पांच दिन में वे ऐसा नहीं करती हैं तो इसके बाद उनके विरुद्ध कोर्ट के माध्यम से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरेश ने यह लीगल नोटिस अपने एडवोकेट सुमित सिंवर के जरिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश काकड़ ने लीगल नोटिस में कहा है कि रेखा शर्मा के शब्द हरियाणा के तीन बार के मुख्यमंत्री और बिश्नोई रत्न चौधरी भजनलाल के प्रति अपमानजनक हैं। भजन लाल अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के आजीवन संरक्षक थे। वह अपने जीवनकाल के दौरान और मृत्यु के बाद भी बिश्नोई समाज के लिए आदर्श हैं।
विज्ञापन


पंचकूला के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई भी लाखों लोगों की नजरों में उच्च प्रतिष्ठा और सम्मान रखते हैं। उनके विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियों से बिश्नोई समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

-

भजनलाल के भतीजे पूर्व विधायक दुड़ाराम भी बोले- माफी मांगे रेखा

वहीं, वीरवार को सरपंचों के साथ बैठक के बाद पूर्व सीएम भजनलाल के भतीजे और पूर्व विधायक दुड़ाराम ने भी रेखा शर्मा से गलती मानते हुए माफी मांगने की मांग की है। दुड़ाराम ने कहा कि चौधरी भजनलाल युगपुरुष थे। वह कोई एक समाज के नेता नहीं बल्कि 36 बिरादरी के नेता थे। वह 13 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed