फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man swindles Rs 3 lakh from chemist by posing as his nephew living in Canada

Fatehabad News: कनाडा में रहने वाला भांजा बता केमिस्ट से ठगे तीन लाख रुपये

Sun, 18 Oct 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Man swindles Rs 3 lakh from chemist by posing as his nephew living in Canada
फतेहाबाद। साइबर ठगों ने कनाडा में रहने वाला भांजा बनकर शहर के 72 वर्षीय केमिस्ट से तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले व्हाट्स एप कॉल कर रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर 15 लाख रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद दस्तावेज एजेंट के पास होने और रुपये नहीं देने पर भारत वापस भेजे जाने का डर दिखाकर बुजुर्ग से तीन लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वामी नगर निवासी हंसराज ने बताया कि मॉडल टाउन में उनकी इंसा मेडिकल स्टोर के नाम से केमिस्ट की दुकान है। 13 अक्तूबर को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने खुद को उनका भांजा एलिस बताया जो कनाडा में रहता है। उसने भारत के रियल एस्टेट में निवेश करने की बात कहते हुए 15 लाख रुपये उनके खाते में भेजने और भारत लौटने पर वापस लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

15 लाख रुपये की रसीद भेजकर दिलाया भरोसा
हंसराज के अनुसार कुछ देर बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर 15 लाख रुपये भेजने की रसीद भी भेज दी। इसके बाद एक अन्य नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक के कस्टमर केयर से जुड़ा बताते हुए कहा कि 24 घंटे में उनके खाते में 15 लाख रुपये आ जाएंगे। कुछ समय बाद कथित भांजे ने दोबारा फोन किया और बताया कि उसके महत्वपूर्ण दस्तावेज एक एजेंट के पास हैं। एजेंट तीन लाख रुपये मांग रहा है और रकम नहीं देने पर उसे भारत वापस भिजवा देगा। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने खुद को एजेंट बताते हुए रुपये जमा करवाने के लिए बैंक खाते की जानकारी दी। हंसराज ने आरोपियों की बातों पर विश्वास करके अपने इंडसइंड बैंक खाते से बताए गए खाते में आरटीजीएस के माध्यम से तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें पता चला कि भांजा बनकर उनसे साइबर ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed