फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Varsha emerges victorious in the womens category

Fatehabad News: जिला केसरी बने पवन, महिला वर्ग में वर्षा ने मारी बाजी

Sun, 18 Oct 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Varsha emerges victorious in the womens category
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम में आयोजित जिला केसरी के ट्रायल दोनों मौजूद पहलवान। खेल
फतेहाबाद। गांव भोडिया खेड़ा के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित जिला केसरी और कुमार कुश्ती ट्रायल में पुरुष वर्ग में पवन नहला जिला केसरी और अनुज नहला जिला कुमार बने। महिला वर्ग में वर्षा ने जिला केसरी और मुस्कान भोडिया खेड़ा ने जिला कुमारी का खिताब जीता।
विज्ञापन

ट्रायल में करीब 250 पहलवानों ने भाग लिया। इनमें से 80 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित पहलवान 22 से 24 अक्तूबर तक पलवल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फतेहाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन कर चयनित होने के लिए जोर आजमाइश की। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी विष्णु दास, कोच विक्की, रमेश मलिक, पहलवान कर्ण भूना और बिल्लू नहला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ट्रायल के परिणाम
अंडर-17 ग्रीको रोमन के परिणाम में 45 किलोग्राम में तुषार (फतेहाबाद), 48 किलोग्राम में दिनेश (बैजलपुर), 51 किलोग्राम में साहिल (भूना), 55 किलोग्राम में सुमित (ढाणी गोपाल), 60 किलोग्राम में विकास (टोहाना), 65 किलोग्राम में सलीम खान (धारसूल), 71 किलोग्राम में अंकित (भूना), 80 किलोग्राम में गुलजार (टोहाना) और 92 किलोग्राम में महक (भोडिया खेड़ा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
अंडर-17 फ्रीस्टाइल में - 45 किलोग्राम में राहुल (मानावाली), 48 किलोग्राम में अंकित (जांडली कलां), 51 किलोग्राम में रमन (ढाणी गोपाल), 55 किलोग्राम में अर्जुन (नहला), 60 किलोग्राम में जतिन (नहला), 65 किलोग्राम में जीशु (नहला), 71 किलोग्राम में नवीन (जांडली), 80 किलोग्राम में नवीन (नहला), 92 किलोग्राम में जतिन (धारसूल) और 110 किलोग्राम में मुकेश (भोडिया खेड़ा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर फ्रीस्टाइल के परिणाम में 57 किलोग्राम में नरेश (भूना), 61 किलोग्राम में महेंद्र (नहला), 65 किलोग्राम में साहिल (नहला), 70 किलोग्राम में अनुज (नहला), 74 किलोग्राम में विष्णु (पिरथला), 79 किलोग्राम में अमरजीत (धारसूल), 86 किलोग्राम में पवन (नहला), 92 किलोग्राम में अशोक (दौलतपुर) और 97 किलोग्राम में अंकुश (नहला) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed