{"_id":"6ad508c8ebec1e05d10cd47c","slug":"tushar-is-giving-shape-to-his-dreams-in-the-soil-of-the-wrestling-arena-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-163209-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अखाड़े की मिट्टी में सपनों को आकार दे रहा तुषार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अखाड़े की मिट्टी में सपनों को आकार दे रहा तुषार
Sun, 18 Oct 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती खिलाड़ी तुषार।
फतेहाबाद। उम्र महज 15 साल और कुश्ती के मैदान में बड़े सपने। हंस कॉलोनी निवासी तुषार ने करीब डेढ़ साल के अभ्यास में जिलास्तरीय इंटर अखाड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। अब उसका चयन राज्यस्तरीय इंटर अखाड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र तुषार गांव भोड़ियाखेड़ा में कोच विक्की के मार्गदर्शन में कुश्ती के दांव-पेच सीख रहा है। नियमित अभ्यास और खेल के प्रति लगन उसकी ताकत बन रही है। वह हर दिन अपनी तकनीक और शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करता है।
तुषार को बचपन से ही खेलों में रुचि रही है। कुश्ती के प्रति लगाव बढ़ने पर उसने इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया। जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भी उसने भाग लिया। इंटर अखाड़ा प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करना उसके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। राज्य स्तर पर चयन से उसे अपनी प्रतिभा को और निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
तुषार के पिता अमरजीत और माता आरती देवी बेटे की इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं। वे उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। कम उम्र में मेहनत और अनुशासन के दम पर मिली यह सफलता दूसरे युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। तुषार का सपना कुश्ती में आगे बढ़कर प्रदेश-देश का नाम रोशन करना है।