सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No basic facilities in the additional grain market

Fatehabad News: अतिरिक्त अनाज मंडी में नहीं मूलभूत सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 02 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
No basic facilities in the additional grain market
अतिरिक्त अनाज मंडी में चल रहा कार्य
विज्ञापन
टोहाना। गेहूं खरीद शुरू होने के बाद भी मार्केटिंग बोर्ड अपनी तैयारियां पूरी नहीं कर पाया है। इसके तहत एडिशनल अनाज मंडी में कार्य अभी चल रहा इसका खुलासा संयुक्त किसान मोर्चा की टीम ने अतिरिक्त अनाज मंडी के निरीक्षण के दौरान किया। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव संदीप गर्ग भी मौके पर पहुंचे।
Trending Videos


किसान नेताओं ने बताया कि अभी अनाज मंडी में खरीद सिस्टम जिसमें पोर्टल वेरिफिकेशन, सीसीटीवी कैमरे , वाई फाई जैसी सुविधाएं शुरू नहीं मिली इसके अलावा अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था, पीने के पानी, शौचालय में सीट न होना, किसानों को बैठने के स्थान पर काम पूरा न मिलना सहित अनेक काम अधूरे है। किसान नेता लाभ सिंह ने कहा कि अनाज मंडी में लगभग सभी काम अभी अधूरे है जबकि प्रदेश सरकार ने कई पहले तैयारियां पूरी करने को लेकर आदेश जारी किए थे कि मंडियों में गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के अनुसार टोहाना की अतिरिक्त अनाज मंडी में बिजली व्यवस्था के अलावा कोई भी सुविधा पूरी नहीं है अभी तक आढ़तियो ने अपनी पूरी व्यवस्था नहीं की हैं और संयुक्त किसान मोर्चा की टीम ने सभी समस्याओं बारे मार्केट कमेटी सचिव को अवगत करा दिया है। किसान नेताओं ने कहा कि अगर अनाज मंडी में किसान को फसल बेचने व मजदूरों को कोई समस्या आई तो किसान-मजदूर के संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाभ सिंह हरी, मच्छइन्द्र सिंह, रामफल, बलजीत सिंह संधू, कृष्णा कुमार, सूबे सिंह आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed