{"_id":"69cf5e84b43a9840c3024c15","slug":"video-dogs-mauled-the-body-in-tohana-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में शव को कुत्तों ने नोचा, मचा हड़कंप, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में शव को कुत्तों ने नोचा, मचा हड़कंप, पहचान नहीं
Ankesh Kumar
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:00 PM IST
Link Copied
शहर के हिसार रोड पर स्थित दो नहरों के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है और उसके चेहरे को कुत्तों द्वारा बुरी तरह से नोचा गया है। मृतक की अनुमानित उम्र लगभग 50 साल बताई जा रही है। शहर पुलिस को सुबह के समय शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ईश्वर पूनिया मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए पहचान हेतु रखा है। इसकी सूचना आसपास के जिलों के थानों में भी भेज दी गई है ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारी रामकिशन ने बताया कि मृतक के शरीर पर जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान हैं और अन्य कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके। मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान ही मरने के कारणों का पता चल पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।