{"_id":"69c17c416791f2ae5f0ea8d3","slug":"people-are-angry-over-non-timely-home-delivery-of-gas-cylinders-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-150725-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: समय पर गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी न होने पर लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: समय पर गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी न होने पर लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
गैस किल्लत को लेकर मुकुल गैस एजेंसी मालिक से बातचीत करते किसान नेता व अन्य। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहर में गैस सिलिंडरों की समय पर होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से डिलीवरी प्रभावित होने के कारण लोग गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं।
सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान प्रतिनिधि गैस एजेंसी पहुंचे और संचालक से बातचीत कर समस्या के समाधान की मांग की। करीब आधे घंटे चली वार्ता के दौरान एजेंसी संचालक मोहित ने आश्वासन दिया कि उपभोक्ताओं को जल्द ही समय पर होम डिलीवरी उपलब्ध करवाई जाएगी। सोमवार सुबह से ही उपभोक्ता मुकुल गैस एजेंसी पर पहुंचने लगे। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे गैस सिलिंडर की बुकिंग पर्ची लेने के लिए कतार में लगी नजर आईं। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि जानबूझकर घरों तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं की जा रही है।
उपभोक्ता मुन्नी देवी ने बताया कि करीब 20 दिनों से गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। होम डिलीवरी व्यवस्था लागू होने के बावजूद लोगों को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। मदन लाल ने कहा कि बुकिंग पर्ची लेने में भी उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। महिलाओं और बुजुर्गों तक को गर्मी में घंटों इंतजार करना पड़ता है। प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की गुहार लगाई है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की डीएफएसओ अनुराधा जांगड़ा ने बताया कि गैस एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं और विभाग इस मामले पर लगातार निगरानी रख रहा है।
Trending Videos