{"_id":"69c2363c3c2a186fef0ed8e7","slug":"video-electricity-department-website-down-for-two-days-in-fatehabad-crowds-of-consumers-swarm-office-2026-03-24-1774335548","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में दो दिन से ठप पड़ी बिजली निगम की वेबसाइट, कार्यालय में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में दो दिन से ठप पड़ी बिजली निगम की वेबसाइट, कार्यालय में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ऑनलाइन बिल भुगतान प्रणाली पिछले दो दिनों से तकनीकी खराबी के कारण पूरी तरह ठप पड़ी है। वेबसाइट और मोबाइल ऐप काम न करने के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा दिक्कत उन उपभोक्ताओं को आ रही है, जिनकी बिल भरने की अंतिम तिथि नजदीक है और वे जुर्माने से बचना चाहते हैं।
ऑनलाइन सेवा बंद होने के कारण अब फतेहाबाद के बिजली निगम कार्यालय में ऑफलाइन बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गई हैं। सुबह से ही लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। काउंटर पर उमड़ी भीड़ के कारण घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे कामकाजी लोगों और बुजुर्गों को काफी असुविधा हो रही है।
उपभोक्ता गुरदीप, सुनील और पिंकी आदि का कहना है कि डिजिटल इंडिया के दौर में दो दिन तक वेबसाइट का बंद रहना निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है। वहीं, निगम अधिकारियों के अनुसार सर्वर में तकनीकी दिक्कत के कारण यह समस्या आई है, जिसे जल्द ही दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सिटी एसडीओ रविंद्र ने आश्वासन दिया है कि जब तक तकनीकी समस्या हल नहीं होती, तब तक ऑफलाइन काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर स्थिति को संभालने की कोशिश की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।