फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Piles of straw in Tohana Mandi; contractor warned to clear them within 24 hours

Fatehabad News: टोहाना मंडी में फूस के ढेर, ठेकेदार को 24 घंटे में सफाई की चेतावनी

Sun, 18 Oct 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Piles of straw in Tohana Mandi; contractor warned to clear them within 24 hours
अनाज मंडी में लगे फूस के ढेर। संवाद
टोहाना। अनाज मंडी में धान के फूस के बड़े-बड़े ढेर लगने से आवाजाही बाधित हो रही है। किसानों और मजदूरों की परेशानी को देखते हुए मार्केट कमेटी ने ठेकेदार को 24 घंटे में फूस उठाने की चेतावनी दी है। तय समय में सफाई नहीं हुई तो प्रतिदिन पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

धान की आवक बढ़ने के साथ मंडी परिसर और सड़कों पर जगह-जगह फूस जमा हो गया है। इससे किसानों और मजदूरों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। फूस के ढेरों से बीमारियां फैलने और हादसे होने की आशंका भी बनी हुई है। इस समस्या पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

शिकायतों के बाद रविवार को ठेकेदार को मार्केट कमेटी कार्यालय में बुलाया गया। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि दोनों मंडियां फूस से भरी हुई हैं। ठेकेदार को 24 घंटे में फूस उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार फोन नहीं उठाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि नियमों के अनुसार समय पर फूस नहीं उठाने पर प्रतिदिन पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। फिलहाल ठेकेदार पर जुर्माना नहीं लगाया गया है। उसे सफाई के लिए चेतावनी दी गई है। तय समय में सफाई नहीं हुई तो जुर्माना लगाया जाएगा।

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रोशन सैनी ने कहा कि मंडी में कई दिनों से फूस के बड़े ढेर लगे हैं। इस समस्या से मार्केट कमेटी को अवगत कराया गया है। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार से जल्द सफाई करवाई जाए। ऐसा नहीं होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed