फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Public troubled by closed routes in Jakhal Mandi town; Railways should accelerate construction work.

Fatehabad News: जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे

Thu, 20 Aug 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Public troubled by closed routes in Jakhal Mandi town; Railways should accelerate construction work.
फतेहाबाद। सिरसा की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर जाखल मंडी और जाखल शहर में रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज निर्माण के कारण लंबे समय से बंद रास्तों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और काम पूरा होने तक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है। सैलजा ने कहा कि रास्ते बंद होने से किसान, आढ़ती, व्यापारी, मजदूर, ट्रांसपोर्टर और आम नागरिक प्रभावित हैं। विशेष रूप से अनाज मंडी तक कृषि उपज पहुंचाने में परेशानी के साथ लोगों को लंबे वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ रहा है जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत बढ़ रही है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्माण की नियमित निगरानी के निर्देश देने की मांग की। सैलजा ने सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि हड़ताल से कई शहरों में कचरे के ढेर लगे हैं, इसलिए सरकार कर्मचारियों से किए वादे पूरे कर तत्काल सफाई अभियान चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed