फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Road caves in in Ward 2; culvert opposite Pabuji Temple crumbling soon after construction

Fatehabad News: वार्ड-2 में सड़क धंसी, पाबूजी मंदिर के सामने पुलिया बनते ही टूट रही

Sat, 11 Jul 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Road caves in in Ward 2; culvert opposite Pabuji Temple crumbling soon after construction
भूना। पाबूजी मंदिर के सामने टूट हुई पुलिया। स्त्रोत : वार्डवासी
भूना। शहर में पाबूजी मंदिर के सामने बन रही सड़क की पुलिया में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने के आरोप लगे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि पुलिया निर्माण के तुरंत बाद तीन बार टूट चुकी है जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने ठेकेदार, नगरपालिका अधिकारियों की सांठगांठ और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को इसका कारण बताया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है और यहां से दिनभर भारी व हल्का यातायात गुजरता है। पुलिया के कमजोर होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। पूर्व पंचायत सदस्य चिमनलाल फौजी, पुजारी इंद्राज सिंह और विजय कुमार सहित अन्य नागरिकों ने विजिलेंस तथा सीएम फ्लाइंग से मौके का निरीक्षण कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

--- सड़क के बीच बना गड्ढा
उधर, वार्ड 2 की मुख्य गली में पिछले 15 दिनों से सड़क के बीचों-बीच गड्ढा बना हुआ है। इसके कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। वार्डवासियों का कहना है कि एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी गली में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिकों ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते गड्ढा नहीं भरा गया तो दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सचिव बोले- सामग्री की होगी जांच
नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि पालिका अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को मौके पर जाकर ठेकेदार के कार्य की विशेष निगरानी करनी चाहिए। हालांकि अभियंता के पास अतिरिक्त कार्यभार है। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री की जांच कराई जाएगी और यदि गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार व जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

भूना। पाबूजी मंदिर के सामने टूट हुई पुलिया। स्त्रोत : वार्डवासी

भूना। पाबूजी मंदिर के सामने टूट हुई पुलिया। स्त्रोत : वार्डवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed