सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sahil, Arman, and Jasmine triumphed in the bicycle race

Fatehabad News: साइकिल रेस में साहिल, अरमान व जैस्मिन ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 21 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sahil, Arman, and Jasmine triumphed in the bicycle race
रतिया। साइकिल रेस प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर का शुभारंभ करते चेयरमैन बलदेव ग्रोहा। संवाद
विज्ञापन
रतिया। सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल में स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव अकादमी की ओर से साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें अंडर-17 400 मीटर रेस में साहिल कंबोज ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में अरमान विजेता रहे। वहीं विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-17 वर्ग में दीपक कंबोज दूसरे और सौरभ तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग में लड़कियों की रेस में जैस्मिन ने दूसरा तथा पल्लवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ के दौरान खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। खिलाड़ियों में जीत हासिल करने का जोश साफ नजर आया और दर्शकों ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरियाणा विकास एवं वितरण निगम के चेयरमैन बलदेव ग्रोहा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन का अहम हिस्सा हैं। खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं और उनमें अनुशासन, सहनशीलता, टीम भावना तथा प्रतिस्पर्धा की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दर्शन, मास्टर धर्मवीर सिंह, विजय चिल्लाना और शमशेर उपस्थित रहे। कोच रघुवीर सिंह और कोच सपना रानी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed