फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   'Save Every Drop' campaign launched; appeal made to people for water conservation

Fatehabad News: हर बूंद बचाओ अभियान शुरू कर लोगों से जल संरक्षण की अपील

Thu, 16 Jul 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
'Save Every Drop' campaign launched; appeal made to people for water conservation
रतिया। अभियान का शुभारंभ करते हुए  नगर पालिका सचिव व अन्य। आयोजक
रतिया। बढ़ते जल संकट और गिरते भूजल स्तर से निपटने के लिए रतिया नगर पालिका ने हर बूंद बचाओ वर्षा जल संरक्षण अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने की। इसका उद्देश्य लोगों को वर्षा जल संचयन के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन

सचिव शुभम कुमार ने बताया कि वर्षा का पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है। इसे सहेजने से 50 फीसदी तक पानी की जरूरत पूरी हो सकती है। इससे भूजल और बोरवेल रिचार्ज होंगे। साथ ही, जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज और वार्ड स्तर पर वर्षा जल संचयन के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम घरों और संस्थानों में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित करेगी। नगर पालिका ने लोगों से अपील की है कि वे इस जनअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और एक बूंद भी व्यर्थ न जाने दे का संदेश अपनाएं। इस अवसर पर नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार, सतीश, मोहित, हिमांशु चावला सहित अन्य कर्मचारी, सफाई निरीक्षक और वार्ड के पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अनिवार्य प्रणाली और तकनीकी सहायता
सचिव शुभम कुमार ने जानकारी दी कि नगर पालिका भवन, स्कूल और सामुदायिक केंद्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनवाए जाएंगे। जो लोग यह सिस्टम लगवाना चाहते हैं उन्हें नगर पालिका द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन और जानकारी दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पालिका नियमों के अनुसार बड़े व्यावसायिक भवनों और संस्थानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य है। इसका पालन न करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। नगर पालिका ने लोगों से इस जनअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed