{"_id":"6a591b5da8fe6558fe07b078","slug":"tinkering-lab-training-gives-new-momentum-to-innovation-based-education-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-157457-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टिंकरिंग लैब प्रशिक्षण से नवाचार आधारित शिक्षा को मिली नई गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टिंकरिंग लैब प्रशिक्षण से नवाचार आधारित शिक्षा को मिली नई गति
Thu, 16 Jul 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण के तहत बैठे अधिकारी। सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना। जिले के चयनित विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब के प्रभावी संचालन और आधुनिक तकनीकों के बेहतर इस्तेमाल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्राचार्यों और अटल टिंकरिंग लैब के नोडल अधिकारियों ने भाग लेकर नवाचार आधारित शिक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
नीति आयोग और शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत यह प्रशिक्षण गवर्नमेंट आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कन्हड़ी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टोहाना मंडी में आयोजित हुआ। गवर्नमेंट आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कन्हड़ी के पीजीटी एवं मास्टर ट्रेनर मुकेश इंदौरा ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब का उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है।
उन्होंने कहा कि लैब में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, थ्री-डी प्रिंटिंग, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा अन्य आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव मिलता है जिससे अनुसंधान और नवाचार के प्रति उनकी रुचि बढ़ती है। इससे विद्यार्थी भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना करने के लिए तैयार होते हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के सफल आयोजन में गवर्नमेंट आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कन्हड़ी के प्राचार्य सुनील बंसल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टोहाना मंडी के प्राचार्य सतपाल फौगाट का सहयोग रहा। प्रशिक्षण सत्र में पीजीटी फिजिक्स कनिका, पीजीटी बायोलॉजी रमन और पीजीटी केमिस्ट्री नरेंद्र आर्य भी मौजूद रहे।