{"_id":"69bee497facf16dc9000d69c","slug":"seven-thousand-players-of-the-district-will-get-rs-130-crore-as-diet-allowance-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-150585-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के सात हजार खिलाड़ियों को खुराक भत्ता के मिलेंगे 1.30 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के सात हजार खिलाड़ियों को खुराक भत्ता के मिलेंगे 1.30 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
खेल मैदान में खेलते खिलाड़ी। फाइल फोटो
- फोटो : कील स्थापना कर भगवान महावीर जयंती महोत्सव का आगाज करते जैन समाज के लोग एवं मौजूद जैनमुनि अमित सागर महाराज। स्रोत: मंदिर कमेटी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले करीब सात हजार खिलाड़ियों को खुराक भत्ता के लिए एक करोड़ 30 लाख रुपये मिलने वाला है। खेल विभाग ने यह राशि जारी कर दी है। जिला खेल कार्यालय ने इस राशि को खिलाड़ियों के बैंक खातों में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिले में खेल स्टेडियमों के अलावा ग्राम पंचायतों व सरकारी स्कूलों में 60 खेल नर्सरियां हैं। इनमें साइक्लिंग, फुटबाल, खो-खो, वॉलीबाल, हॉकी, जूडो, बास्केटबाल, कुश्ती, हैंडबाल आदि खेल शामिल हैं। इनमें करीब सात हजार खिलाड़ी रोजाना सुबह व सांयकाल सत्र में अभ्यास करते हैं।
8 से 14 वर्ष की आयुवर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये व 15 से 18 वर्ष की आयुवर्ग वालों को 2000 रुपये प्रति मास की राशि खुराक भत्ते के तौर पर प्रदान की जाती है। खेल विभाग ने जिले के खिलाड़ियों के लिए जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक खुराक भत्ते के रूप में एक करोड़ 30 लाख 67 हजार 500 रुपये की राशि जारी की है।
राशि का ब्योरा
मास राशि
जुलाई 2025 18,67,000
अगस्त 2025 19,12,000
सितंबर 2025 17,92,000
अक्तूबर 2025 18,75,500
नवंबर 2025 18,67,500
दिसंबर 2026 19,74,500
जनवरी 2026 17,79,000
-- -- -- -- --
मुख्यालय की ओर से जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक सात माह का बजट जारी किया गया है। खिलाड़ियों को राशि जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही खिलाड़ियों के बैंक खाते में खुराक भत्ते की राशि पहुंच जाएंगी।
- विष्णुदास, जिला खेल अधिकारी फतेहाबाद।
Trending Videos