सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shortage of roadways buses on Dadupur route, people upset

Fatehabad News: दादुपुर रूट पर रोडवेज बसों की कमी, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shortage of roadways buses on Dadupur route, people upset
शहर के पुराने बस स्टैंड से गांव दादुपुर के रवाना होती बस। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के गांव दादुपुर के ग्रामीणों और विद्यार्थियों के लिए परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं है। इस रूट पर रोडवेज की पर्याप्त बसों के फेरे न होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर दोपहर दो बजे केवल एक ही बस है। इससे छात्र-छात्राओं को बसों में लटक कर सफर करना पड़ता है।
Trending Videos


छात्रा निशा, रीटा, सपना और लक्ष्मी ने बताया कि पूरे दिन के शेड्यूल में दोपहर 2 बजे केवल एक ही बस इस रूट पर उपलब्ध होती है। सुबह के समय जब स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने का समय होता है, तब बस सेवा नदारद रहती है। ऐसे में यात्रियों को निजी वाहनों से जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित



इस रूट पर शिक्षण संस्थानों में जाने वाले छात्र-छात्राओं को बसों की कमी के कारण वे समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पाते और अक्सर उनकी कक्षाएं छूट जाती हैं। छात्राओं के लिए असुरक्षित निजी वाहनों में सफर करना मजबूरी बन गया है। छात्राओं की ओर से बार-बार मांग करने के बावजूद रोडवेज इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में सुबह के समय बस न होने से पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। सुबह और शाम के समय अतिरिक्त फेरे लगाए जाएं।

--

ग्रामीणों की मांग

गांव दादुपुर के ग्रामीण सतबीर ने बताया कि सुबह 8 से 9 बजे के बीच एक विशेष बस चलाई जाए। शाम को वापसी के लिए भी एक अतिरिक्त फेरे का प्रबंध हो। रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक इस समस्या का स्थायी समाधान करें। ताकि लोगों को परेशानी ना हो और निजी वाहनों का सहारा न लेना पड़े।

--------

:: जिन रूटों पर सवारियों के अनुसार बसों के फेरे कम है उनकी सूची तैयार की जा रही है। यदि बस के फेरे बढ़ाने की आवश्यकता होगी तो इनको बढ़ाया जाएगा।

-सुरेंद्र, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed