सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six-month-old child injured in road accident also dies

Fatehabad News: सड़क हादसे में घायल छह माह के बच्चे की भी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six-month-old child injured in road accident also dies
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धांगड़ और भूना पुल के बीच शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल 6 माह के बच्चे ने भी रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चे की नानी और मामा की मौत मौके पर ही हो गई थी। हादसे में सात लोग घायल हो गए थे जिनमें से चार अभी उपचाराधीन हैं। इनमें तीन बहनें हैं। रविवार को परिवार के लोग नागरिक अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाकर शव गांव ले गए।
Trending Videos

सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे हिसार की तरफ से आ रही एक कार की आगे चल रही पिकअप से टक्कर हो गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही ट्रैवलर गाड़ी कार से भिड़ गई। हादसे में घायल कार सवार पक्का कलां निवासी निर्मला (50), बेटा अमर सिंह (22), बेटी पूजा, पूनम, कीर्ति और पूजा के बेटे मुकुंद (6 माह) को स्थानीय नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने अमर सिंह और निर्मला को मृत घोषित कर दिया। अन्य चारों को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें से मुकुंद की उपचार के दौरान मौत हो गई। पूजा, पूनम व कीर्ति अभी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पूजा हिसार में रहती हैं। उसके बेटे मुकुंद के जन्म पर शुक्रवार रात घर में पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए मां-भाई और बहनें पक्का कलां से हिसार आईं थीं लेकिन वापसी के दौरान इनकी कार आगे चल रही पिकअप में भिड़ गई। हादसे में पिकअप चालक सुभाष भी घायल हुआ था जिसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने सुभाष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed