{"_id":"69ab0ea435823e54ea0329d3","slug":"smc-meeting-on-the-last-saturday-of-every-month-education-directorate-gave-instructions-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149687-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हर माह के अंतिम शनिवार को एसएमसी की बैठक, शिक्षा निदेशालय ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हर माह के अंतिम शनिवार को एसएमसी की बैठक, शिक्षा निदेशालय ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में प्राइमरी स्कूल संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने नए निर्देश जारी किए हैं। अब प्रत्येक सरकारी विद्यालय में हर महीने के अंतिम शनिवार को एसएमसी की बैठक आयोजित करना अनिवार्य रहेगा।
शिक्षा निदेशालय से जारी निर्देशों के अनुसार यदि अंतिम शनिवार अवकाश होता है तो बैठक अगले कार्य दिवस में आयोजित की जाएगी। विभाग का उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूल प्रबंधन समितियों की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और जिम्मेदार बनाना है। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि बैठक की सूचना सभी एसएमसी सदस्यों तक कम से कम सात दिन पहले लिखित रूप में पहुंचनी चाहिए।
इसके साथ ही बैठक से पहले से तय एजेंडा भी साझा करना जरूरी रहेगा, ताकि सदस्यों को चर्चा के विषयों की पूरी जानकारी मिल सके और बैठक में सार्थक संवाद हो सके। बैठक के दौरान पिछली बैठक की कार्रवाई की भी समीक्षा की जाएगी और उस पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट (एटीआर) भी प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल से जुड़े नए प्रस्तावों, विकास कार्यों और अन्य शैक्षणिक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
रजिस्टर में दर्ज करनी होगी कार्रवाई
निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि हर बैठक की कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज की जाएगी और सभी सदस्यों की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की जाएगी। एसएमसी बैठकों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा परिणाम, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम), खेल सामग्री, डिजिटल उपकरणों का उपयोग, स्कूल में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मिड-डे मील (एमडीएम) की गुणवत्ता, पोषण स्तर, रसोई व्यवस्था तथा स्कूल विकास योजना (स्कूल डेवलपमेंट प्लान) के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा स्कूल में उपलब्ध संसाधनों, भवन निर्माण या मरम्मत कार्य, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और अन्य योजनाओं की प्रगति पर भी समिति नजर रखेगी।
-- -- -- -- -- -- -
अधिकारी रखेंगे निगरानी
शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ), खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और बीआरसी-सीआरसी को भी इन बैठकों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी स्कूलों में निर्धारित समय के अनुसार एसएमसी बैठकें आयोजित हों और उनकी कार्रवाई सही तरीके से दर्ज की जाए।
-
जिले में सरकारी स्कूल
खंड स्कूल
फतेहाबाद 166
भूना 83
भट्टूकलां 66
टोहाना 108
रतिया 144
जाखल 52
-
शिक्षा विभाग निदेशालय की तरफ से स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक के निर्देश मिले हैं। इन आदेशों का सभी स्कूलों की ओर से गंभीरता से पालन किया जाएगा।
-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
Trending Videos