सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The municipal team went out to remove encroachment after 6 months

Fatehabad News: नप टीम 6 माह बाद अतिक्रमण हटाने निकली

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The municipal team went out to remove encroachment after 6 months
फतेहाबाद के पालिका बाजार रोड पर सामान जब्त करते हुए नगर परिषद कर्मचारी संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में बढ़ते अतिक्रमण की शिकायतों के बीच शुक्रवार को नगर परिषद की टीम छह माह बाद कार्रवाई करने मैदान में उतरी। अभियान की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए नगर परिषद सचिव गोविंद महाराजा अग्रसेन चौक से ही लौट गए।
Trending Videos


निर्धारित योजना के अनुसार हंस मार्केट में कार्रवाई होनी थी मगर टीम ने पालिका बाजार से जवाहर चौक तक अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान कई दुकानदारों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान परिषद कर्मचारियों ने करीब 25 दुकानों के बोर्ड उतारकर जब्त कर लिए। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने नगर परिषद पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नाराजगी भी जताई। कार्रवाई के दौरान सीएसआई सतपाल सैनी, एसआई महेश और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर परिषद ने पिछले साल तत्कालीन डीएमसी संजय बिश्नोई के नेतृत्व में अभियान चलाया था। इस दौरान दुकानों के आगे लगे शेड को तोड़ा गया था। इसका शहर में काफी विरोध हुआ था और शिकायतों के बाद डीएमसी का चार्ज ले लिया गया था। इसके बाद शहर में अभियान नहीं चला और अब 90 फीसदी दुकानदारों ने शेड दोबारा लगा लिए।

शहर के हंस मार्केट में दुकानों के आगे रेहड़ियां लग रही हैं। इसके अलावा स्टॉल भी लगाई जा रही हैं। शुक्रवार को अभियान के दौरान टीम यहां नहीं गई। शाम के समय सबसे ज्यादा स्थिति खराब इसी मार्ग पर होती है।

-

जब पार्षद के भाई को भी उठाना पड़ा सामान

बस स्टैंड चौकी के सामने जब टीम पहुंची तो यहां पर टीम ने एक ज्वेलर्स की दुकान का बोर्ड उठा लिया। इससे दुकानदार नाराज हो गया और कर्मचारियों से बोर्ड खींच लिया। दुकानदार ने कहा कि शहर में कई जगहों पर दोबारा शेड लग गए हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ये अतिक्रमण दोबारा खड़े हो रहे थे तब नगर परिषद कहां थी और कुछ चहेते लोगों को छूट क्यों दी जा रही है। टीम महाराजा अग्रसैन चौक की तरफ औपचारिकता पूरी करके आई है और दुकानों के आगे सामान पड़ा है। दुकानदारों का गुस्सा देख पार्षद रमेश गिल्होत्रा के भाई को भी अपनी दुकान के आगे रखे सामान को उठाना पड़ा।

-

पार्किंग के बाहर स्टॉल संचालकों को मिली 30 मिनट की छूट बाकी पर कार्रवाई

नगर परिषद टीम थाना रोड पर मल्टीपर्पज पार्किंग के पास पहुंची तो यहां पर बाहर 10 से ज्यादा कपड़ों की स्टॉल लगी मिली लेकिन टीम ने कार्रवाई नहीं की और 30 मिनट की छूट दे दी। इस बारे में भी कई दुकानदारों ने एतराज जताया। इस पर अधिकारियों ने कहा कि जवाहर चौक से टीम जब लौटेगी तो कार्रवाई की जाएगी लेकिन टीम जब लौटी तो अधिकतर ने स्टॉल हटा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed