सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two people arrested for obstructing government work

Fatehabad News: सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested for obstructing government work
विज्ञापन
जाखल। सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों गुरजीत सिंह निवासी देहला (संगरूर) और गुरप्रीत निवासी म्योंद कलां को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस इस मामले में पहले भी दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Trending Videos


जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि जितेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी, शिकायत में आरोप लगाया था कि 33 केवी सब स्टेशन म्योंद कलां (फतेहाबाद) में कार्यरत हैं। 33 केवी सब स्टेशन म्योंद कलां में अपनी ड्यूटी पर थे। तभी एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर बिजलीघर के अंदर आया। कुछ ही देर में उसके साथ 6-7 अन्य लोग भी अंदर आ गए और चेहरे ढके हुए थे और उनके पास डंडे व गंडासे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने ड्यूटी के दौरान उन्हें धमकाया, डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जितेंद्र को प्राथमिक इलाज के लिए जाखल के सीएचसी केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी गुरजीत सिंह निवासी देहला (संगरूर) और गुरप्रीत निवासी म्योंद कलां को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed