फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Standoff over lockout; operations at a standstill; protest held by locking the gates for two hours

Fatehabad News: तालाबंदी पर तनातनी, कामकाज ठप, दो घंटे ताला जड़ किया प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Standoff over lockout; operations at a standstill; protest held by locking the gates for two hours
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में बंद पड़ी गृहकर शाखा संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार सुबह तालाबंदी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे कार्यालय के गेट को ताला लगा दिया और बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ईओ सुरेश कुमार गेट खुलवाकर अपने कार्यालय में चले गए। कर्मचारी भी कार्यालय में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि दो घंटे की तालाबंदी है और इसलिए समर्थन दें लेकिन ईओ ने इन्कार कर दिया और कहा कि कई जिलों जींद और हांसी में टिप्पर चल रहे हैं लेकिन यहां नहीं चल रहे हैं और न ही दबाव डाला जा रहा है। ईओ अपनी कुर्सी पर बैठ गए तो कर्मचारियों ने कार्यालय में ही धरना दे दिया और घेराव किया।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख 10 मिनट बाद ईओ अपने कार्यालय से बाहर चले गए। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए। कर्मचारियों की सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तालाबंदी से नगर परिषद में जन्म-मृत्यु पंजीकरण, गृहकर, प्रॉपर्टी आईडी शाखा में काम पूरी तरह से ठप रहा। इसके अलावा आधार केंद्र भी बंद रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाते हुए 19, 20 और 21 अगस्त को भी काम बंद रखने का ऐलान किया। अब तीन दिन और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालात ये है कि बाजार में डेढ़ हजार टन से ज्यादा कचरा जमा हो गया। सोमवार रात को डीएसपी रोड पर कचरे के ढेर में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
-
कर्मचारियों ने मनाया विश्वासघात दिवस
सरकार की वादाखिलाफी से नाराज पालिका एवं फायर कर्मचारियों ने मंगलवार को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकालते हुए लाल बत्ती चौक पर प्रदर्शन किया। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की, जबकि मंच संचालन ओम प्रकाश लोट ने किया। जिला प्रधान विजय ढाका, इकाई प्रधान नरेश राणा और जिला प्रेस प्रवक्ता वीरू रत्ती ने बताया कि सरकार ने वार्ता के दौरान मांगें मानने का आश्वासन दिया था लेकिन समझौते के बावजूद नोटिफिकेशन जारी नहीं किए गए।
-------
हड़ताल को मिला समर्थन
कर्मचारियों के इस प्रदर्शन को विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है। इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, नागरिक अधिकार मंच से नगर पार्षद मोहन लाल नारंग, राजीव सेतिया, जसबीर भ्याना, दुष्यंत शर्मा, जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह, पटवार कानूनगो एसोसिएशन जिला प्रधान सुरेश कुमार और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन जिला सचिव हरपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।

-------------
जाखल, रतिया और टोहाना में भी कर्मचारियों ने जड़ा ताला
टोहाना में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित समस्त कर्मचारी संघ ने मंगलवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की। इस उपरांत शहर के विभिन्न सड़कों पर प्रदर्शन के बाद वाल्मीकि चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर इकाई प्रधान रविंदर, सचिव कुलदीप और कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र, ब्लॉक प्रधान कृष्ण कुमार, ब्लॉक सचिव कुलदीप शर्मा और ब्लॉक कोषाध्यक्ष विनोद सिल्ला रोष जताया। जाखल में सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने दो घंटे के लिए कार्यालय में तालाबंदी कर दी जिससे कामकाज बाधित हुआ। वहीं रतिया में नगर पालिका कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर मुख्य गेट पर करीब दो घंटे तक ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोपहर को सर्व कर्मचारी संघ के तहसील प्रधान भूप सिंह और अग्निशमन के जिला प्रधान रघुवीर डांगरा के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग चौकों पर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी उल्टे झाड़ू लेकर बस स्टैंड पर पहुंचे और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed