सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Streets dug up in the name of sewerage line repair, pits formed in Kitty Kailash Colony

Fatehabad News: सीवरेज लाइन सुधारने के नाम पर खोदी गलियां, किट्टी कैलाश कॉलोनी में बने गड्ढे

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Streets dug up in the name of sewerage line repair, pits formed in Kitty Kailash Colony
शहर की किट्टी कैलाश कॉलोनी में सीवरेज लाइन की मरम्मत करने के लिए उखाड़ी गई सड़क। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की किट्टी कैलाश कॉलोनी की गलियां जर्जर होने से यहां के नागरिक परेशान हैं। किट्टी कैलाश कॉलोनी में करीब एक साल पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने गलियों में सीवरेज पाइपलाइन बिछाई थी। इसके बाद गलियों की मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है।
Trending Videos


कॉलोनी निवासी ललित गोयल ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई गलियों की मिट्टी तेज हवाओं के साथ उड़ रही है। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। गलियों के बीचों-बीच बने गड्ढे पानी से भर जाते हैं। मोहल्लावासी राजेश, ललित और सुनीता शर्मा ने बताया कि किट्टी कैलाश कॉलोनी की बदहाल रास्तों के कारण स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार स्कूल बसें काॅलोनी में प्रवेश नहीं कर रही है। बच्चों को काॅलोनी के बाहर रोड पर आकर बस का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की गई। मगर हर बार केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

मोहल्लावासी राजकुमार ने बताया कि जब यहां सीवरेज के डालने का काम शुरू हुआ था उस वक्त उम्मीद थी कि जलभराव की समस्या खत्म होगी लेकिन विभाग ने काम खत्म होने के बाद गलियों को ठीक नहीं किया गया है। रात के समय में इन गड्ढों से दोपहिया वाहन चालकों के गिरने की आशंका बनी रहती है।

-----------

काॅलोनी के लोगों ने जल्द समाधान की मांग



काॅलोनी के लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। लोगाें का कहना है कि टैक्स समय पर देने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि एक सप्ताह के भीतर गलियों में मरम्मत कार्य शुरू हो जाना चाहिए।



---

एक साल का समय बहुत लंबा होता है। इसके बावजूद भी प्रशासन की सुस्ती ने कॉलोनी को खंडहर बना दिया है। हम सिर्फ अपनी गलियों की बहाली चाहते हैं ताकि हमें आवागमन के दौरान परेशानी ना हो।

- रामनिवास, कॉलोनीवासी।



---

किट्टी कैलाश कॉलोनी प्रशासन की अनदेखी के कारण गड्ढों में तब्दील होने लगी है। लोगों ने इसको लेकर पार्षद व नगर परिषद को अवगत करवाया है पर समाधान नहीं हो रहा है।

दीपक, कॉलोनीवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed