सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The failure of the power transformer increased the problem

Fatehabad News: बिजली ट्रांसफार्मर की खराबी ने बढ़ाई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 02 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The failure of the power transformer increased the problem
जानकारी देते हुए वार्डवासी व खराब ट्रांसफार्मर , स्त्रोत स्वयं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रतिया। शहर के वार्ड एक में ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण घरों में ज्यादा वोल्टेज में बिजली सप्लाई होने से हजारों रुपये के बिजली के उपकरण जल गए। इससे वार्डवासियों में रोष है। लोगों ने बिजली निगम से उक्त ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है।


जसपाल सिंह पाली, देसा सिंह, मोहन सिंह, गेला सिंह, रिम्पी, लीला सिंह, कालू, रमेश कुमार, गोलू, डेल सिंह आदि वार्डवासियों ने बताया कि उनके वार्ड में लगे हुए ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण कई बार वोल्टेज में कम-ज्यादा बिजली सप्लाई होने लगती है। इससे कई बार पहले भी घरों में बिजली के उपकरण जल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 5-6 बजे के बीच ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण घरों में तेज धमाकों के साथ बिजली के उपकरण जलने शुरू हो गए। वोल्टेज ज्यादा आने से कई घरों में फ्रिज, बल्ब, पंखें सहित अनेक उपकरण जल गए। जिससे लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर में काफी समय से खराबी चल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


ट्रांसफार्मर के जंपर व अन्य उपकरण जर्जर हो चुुके हैं। वे अनेकों बार बिजली निगम अधिकारियों से उक्त ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed