सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth from Fatehabad Murdered in Sharp-Edged Weapon Attack

Fatehabad: युवक की तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या, भतीजे के जन्म पार्टी में शामिल होने आया था मृतक

संवाद न्यूज एजेंसी, भूना Published by: Naveen Updated Wed, 03 Jun 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार

परिवार के मुताबिक सचिन के पिता राजबीर सिंह मजदूरी करते हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। सचिन तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। सबसे बड़ी बहन है, जबकि सबसे छोटा भाई सुनील कुमार है।

Youth from Fatehabad Murdered in Sharp-Edged Weapon Attack
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम से अपने भतीजा के जन्मोत्सव के कार्यक्रम में आए युवक की मंगलवार देर रात बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी। घटना  बाइक पर जा रहे युवक को कुछ लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से कई वार किए। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उस पर गाड़ी भी चढ़ा दी। 



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी नरसिंह और सीआईए टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोप विक्रम भांभू गैंग के सदस्यों पर लगा है। बताया जा रहा है कि गैंग को शक था कि युवक उनकी गतिविधियों की मुखबिरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के मुताबिक भूना के वार्ड नंबर 5 निवासी सचिन कुमार (23) मंगलवार रात साढ़े 10 बजे अपने साथी के साथ बाइक पर भूना शहर में जा रहा था। इसी दौरान शहीद उधम सिंह चौक के पास से भांभू गैंग के बदमाशों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि वाल्मीकि चौक पर बदमाशों ने उसे घेर लिया और जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद हिसार रोड पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
विज्ञापन
Trending Videos


हमलावरों ने उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और गर्दन व छाती पर तेजधार हथियारों से कई वार किए। आरोप है कि वारदात के बाद बदमाशों ने उसके ऊपर गाड़ी भी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। मामले में भूना पुलिस ने पिता राजबीर की शिकायत पर आरोपी 10 नामजद समेत 25 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

गुरूग्राम में कर रहा था नौकरी 
परिवार के मुताबिक सचिन के पिता राजबीर सिंह मजदूरी करते हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। सचिन तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। सबसे बड़ी बहन है, जबकि सबसे छोटा भाई सुनील कुमार है। तीनों अविवाहित हैं। सचिन पहले भूना कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था। बाद में उसने पढ़ाई बीच में छोड़ दी और गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed