{"_id":"6a1f1587e507df88510f7969","slug":"traders-raised-the-demand-for-holiday-on-sunday-in-the-meeting-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155009-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: व्यापारियों ने बैठक में रविवार को अवकाश की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: व्यापारियों ने बैठक में रविवार को अवकाश की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
रतिया शहर के कपड़ा व्यापार प्रतिष्ठानों में कार्यरत वर्कर बैठक कर यूनियन का गठन कर अपनी मांग र
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रतिया। शहर के कपड़ा व्यापार कर्मचारियों ने एकजुट होकर कपड़ा वर्कर यूनियन रतिया का गठन किया और सभी कपड़ा दुकानों में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने की मांग की। यूनियन का कहना है कि लगातार काम के कारण कर्मचारियों को परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर नहीं मिलता।
इस अवसर पर यूनियन के सदस्य रिंकू गोयल, लवली, बबलू, पंकज, बिंदर, रिंका ग्रोवर, परवीन, दीपा, दलीप, गुरी रतिया, कुलदीप हड़ोली, गुरदास, विष्णु, दीपू, कम्मू अलिका, बाबू मदान, पवन तनेजा, जावेद खान, रवि हमजापुर, गोरी, प्रेम खैरपुर, राणा, राजू चंदों, जिंदर अलिका, काका कनौजिया, रिंकू धालीवाल, एनसी नागपुर, साहिल मोंगा और गुरप्रीत नथवान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
सदस्यों ने बताया कि पहले कई स्थानों पर रविवार को बाजार बंद रखने थे लेकिन बदलते दौर में अधिकांश कर्मचारी लगातार कार्यरत हैं और नियमित अवकाश नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन की छुट्टी कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और इससे उनकी कार्यक्षमता तथा मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
यूनियन ने व्यापार मंडल और कपड़ा दुकानदारों से अपील की कि वे इस रविवार से ही सभी कर्मचारियों को अवकाश दें। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांग पर सकारात्मक विचार किया जाएगा और कर्मचारियों के हित में रविवार का साप्ताहिक अवकाश लागू होगा।

Trending Videos