सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The house meeting will be today, a budget of 390 million will be passed, 30 tenders have been issued to appease the upset councilors

Fatehabad News: हाउस की बैठक आज, 39 करोड़ का होगा बजट पास, रूठे पार्षदों को मनाने के लिए 30 कार्यों के लगाए टेंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 06 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
The house meeting will be today, a budget of 390 million will be passed, 30 tenders have been issued to appease the upset councilors
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में करीब पांच माह बाद मंगलवार को हाउस की बैठक होने जा रही है जिसमें पार्षद 39 करोड़ रुपये के बजट को पास करेंगे। विकास कार्यों की खींचतान और हंगामे के डर के कारण पिछली बैठकें टाली जा चुकी थीं। अब रूठे पार्षदों को मनाने के लिए नगर परिषद ने 30 विकास कार्यों के टेंडर जारी किए हैं।
Trending Videos

नगर परिषद ने लगभग 10 माह बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। पहले कार्यकारी अभियंता की अनुपस्थिति के कारण परियोजनाएं रुकी हुई थीं। हाल ही में सिरसा के कार्यकारी अभियंता को अतिरिक्त कार्यभार देने के बाद टेंडर की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई। इसके अलावा भविष्य में 30 और परियोजनाओं के टेंडर लग सकते हैं जिनकी वित्तीय कमेटी ने मंजूरी दे दी है। पिछले माह भी वर्ष 2026-27 के बजट को पास करने के लिए बैठक रखी थी लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस की बैठक से पहले बजट बैठक रखी गई है। इस बैठक में 39 करोड़ का बजट पास किया जाएगा। नगर परिषद दीनदयाल उपाध्याय पार्क को मॉर्डन बनाने जा रहा है। इस पार्क पर करीब 19.67 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे 20 कॉलोनियों के लोगों को फायदा होगा।
नगर परिषद प्रशासन ने पिछले माह भी वर्ष 2026-27 के बजट को पास करने के लिए बैठक रखी थी लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था। अब हाउस बैठक से पहले बजट बैठक रखी गई है। इस बैठक में 39 करोड़ का बजट पास किया जाएगा। नगर परिषद शहर के दीनदयाल उपाध्याय पार्क को मॉर्डन बनाने जा रहा है। इस पार्क पर करीब 19.67 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे 20 कॉलोनियों के लोगों को फायदा होगा।
-

मुख्य कार्यों के लगे टेंडर
विकास कार्य अनुमानित लागत

वार्ड-8 में सीसी गली निर्माण 3.45 लाख

वार्ड-7 में गली निर्माण 5.69 लाख

वार्ड-26 में सीसी गली निर्माण 6.93 लाख

वार्ड-8 में हेप्पी नागपाल वाली गली निर्माण 7.40 लाख

वार्ड-12 में गली नंबर 2 निर्माण 7.72 लाख

वार्ड-25 में पार्क रिपेयरिंग 10.56 लाख

वार्ड-23 में मॉडल टाउन गलियों की री-लेवलिंग निर्माण 14.31 लाख

सीनियर मॉडल स्कूल के साथ वाली गली निर्माण 14.55 लाख

वार्ड-9 में गली निर्माण 15.61 लाख

वार्ड -21 में चौक निर्माण 17 लाख

वार्ड -23 में ग्रीन बेल्ट रिपेयरिंग 17.55 लाख

वार्ड -19 व 21 में गली नंबर 3 निर्माण 18.82 लाख

वार्ड-14 में गली नंबर एक निर्माण 19 लाख

वार्ड-25 में गली 3 निर्माण 19.11 लाख

वार्ड-24 में गोशाला से एसबीआई रोड निर्माण 19.73 लाख

वार्ड -24 में मदन गेरा वाली गली निर्माण 20.54 लाख

वार्ड-13 में दरिया सिंह वाली गली निर्माण 21.39 लाख

वार्ड -24 में गली निर्माण 21.66 लाख

वार्ड-22 में गलियों की रिपेयरिंग 22.06 लाख

वार्ड- 11 में मनोज खुराना वाली गली निर्माण 25.09 लाख

वार्ड -2 में गली निर्माण 27.28 लाख

वार्ड-5 में सेवक डेयरी वाली गली निर्माण 28.14 लाख

वार्ड-5 से 7 में गली रिपेयरिंग 33.12 लाख

वार्ड -24 में गलियों का निर्माण 37.78 लाख

वार्ड-1 से 4 में गली रिपेयरिंग 41.63 लाख

-

नगर परिषद में पहले कार्यकारी अभियंता न होने के कारण विकास कार्यों के टेंडर नहीं लग पा रहे थे। अब सभी वार्डों के टेंडर लगने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंगलवार को होने वाली हाउस बैठक में भी विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। - राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed