सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The portal will open from 16 for self-calculation

Fatehabad News: स्वयं गणना के लिए 16 से खुलेगा पोर्टल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 02 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The portal will open from 16 for self-calculation
फतेहाबाद। वीसी में मौजूद डीसी डॉ. विवेक भारतीस्त्रोत प्रशासन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) के लिए 16 अप्रैल से ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा। इस पर नागरिक पंजीकरण कर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जनगणना से जनकल्याण की थीम के तहत इस बार जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल प्रणाली से आयोजित की जाएगी।
Trending Videos


वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक (डीसीओ) एवं नागरिक पंजीकरण निदेशक (डीसीआर) ललित जैन ने भी सभी जिला उपायुक्तों से स्व-गणना के लिए प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और लोगों को स्व-गणना के लाभों के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 30 मई 2026 तक तथा दूसरा चरण जनसंख्या गणना 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा। इस बार नागरिकों को 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प मिलेगा। इसके तहत वे ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

जानकारी सबमिट करने पर उन्हें एसएमएस व ई-मेल के जरिए एक यूनिक सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी, जिसके बाद गणनाकर्मी केवल मौके पर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन करेंगे। गणनाकर्मी विशेष हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप का उपयोग करेंगे, जो ऑफलाइन मोड में भी कार्य करेगा और नेटवर्क उपलब्ध होते ही डाटा स्वतः सिंक्रोनाइज हो जाएगा।

ये एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। इससे दूरदराज क्षेत्रों में भी कार्य प्रभावित नहीं होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीआईओ सिकंदर, जिला जनगणना कोऑर्डिनेटर मेघा, सांख्यिकी अधिकारी प्रवीण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed