{"_id":"699b473b774f6115cf020c9f","slug":"third-co-accused-arrested-in-illegal-arms-case-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-149078-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अवैध हथियार प्रकरण में तीसरा सह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अवैध हथियार प्रकरण में तीसरा सह आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया(फतेहाबाद)। अवैध हथियार के मामले में थाना सदर पुलिस ने एक अन्य सह आरोपी पंभा कलां पंजाब निवासी गोरा सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व इसी प्रकरण में दो आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है। पुलिस ने बस अड्डा खुनन के पास नाकेबंदी के दौरान पिछले वर्ष 17 दिसंबर को दो व्यक्तियों को काबू किया था।
थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि 17 दिसंबर को पुलिस चौकी नागपुर की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक कार में सवार कुछ व्यक्तियों के पास अवैध हथियार हैं। सूचना के आधार पर बस अड्डा खुनन के पास नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में बैठे मनदीप सिंह निवासी पंभा कलां, जिला अमृतसर (पंजाब) तथा सुखविंदर सिंह निवासी जगनीर, जिला तरनतारन (पंजाब) के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस तथा एक तलवार बरामद की गई थी। जांच के दौरान एक अन्य सह आरोपी गोरा सिंह की संलिप्तता सामने आई, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को भी काबू कर लिया है।
Trending Videos