सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three henchmen of a gang looting under the guise of animal welfare officer caught

Fatehabad News: पशु कल्याण अधिकारी बनकर लूट करने वाले गिरोह के तीन गुर्गे काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 06 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three henchmen of a gang looting under the guise of animal welfare officer caught
विज्ञापन
टोहाना। सदर पुलिस ने पशु व्यापारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के नांगलोई निवासी संजीव और पंकज ठाकुर, गांव अंकावाली निवासी शरणजीत सिंह के कब्जे से लूटी गई नकदी और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।
Trending Videos

थाना सदर प्रभारी सादीराम ने बताया कि स्वामी नगर निवासी संदीप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 अप्रैल को सुबह करीब 2 बजे, जब वह अपने सहायक इमरान के साथ कैंटर में भैंसें लेकर दिल्ली जा रहे थे। जमालपुर शेखां-अमानी रोड पर एक लाल रंग की बीट कार ने उनका रास्ता रोका।कार से उतरने के बाद तीनों युवकों ने खुद को पशु कल्याण विभाग के अधिकारी बताया। उन्होंने संदीप और इमरान को धमकाते हुए 23,680 रुपये लूट लिए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed