सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused sentenced to 10 years imprisonment for opium smuggling

Fatehabad News: अफीम तस्करी में दो अभियुक्तों को 10-10 वर्ष का कारावास

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two accused sentenced to 10 years imprisonment for opium smuggling
विज्ञापन
फतेहाबाद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत यादव की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
Trending Videos

जिला न्यायवादी देवेंद्र कुमार मित्तल ने बताया कि 20 जून 2016 को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी झारखंड से अफीम लाकर हरियाणा में बेचने का काम करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव भोड़ाहोशनाक के पास नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर जांच की। इस दौरान दोनों आरोपियों सतेंद्र और घोलू कुमार, निवासी झारखंड को एक काले बैग सहित काबू किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत नोटिस देकर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ के नमूने लेकर विधि अनुसार सील कर कब्जे में लिया गया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान गवाहों के बयान, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य अदालत में पेश किए गए।
अदालत ने 17 मार्च को अपने फैसले में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को विश्वसनीय मानते हुए दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed