{"_id":"69b67817c384b95706035766","slug":"two-valiant-officers-from-fatehabad-aboard-ships-transporting-lpg-from-gulf-countries-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध की आग में एलपीजी की लौ: हरियाणा के दो जाबांज जहाज लेकर लौट रहे, गर्व से फूले नहीं समा रहे गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध की आग में एलपीजी की लौ: हरियाणा के दो जाबांज जहाज लेकर लौट रहे, गर्व से फूले नहीं समा रहे गांव के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार
सेकेंड ऑफिसर अनिल भांभू के भाई सुनील ने बताया कि अनिल 30 साल का है। करीब आठ साले पहले मर्चेट नेवी में तैनात हुआ था। शुरू से ही नेवी में जाने का शौक था। परिवार में पिता कृष्ण कुमार, माता सुशीला, भाभी उषा, भतीजा कुशांत है।
गांव कुम्हारिया निवासी कृष्ण कुमार और गांव सरवपुर अनिल सेकेंड
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के बीच देश भर में एलपीजी को लेकर मारामारी मची हुई है। लेकिन इस बीच सुखद यह भी है कि खाड़ी देशों से भारत के दो जहाज एलपीजी लेकर आ रहे है। इन जहाजों में जिले के दो जाबांज अधिकारी भी शामिल है।
Trending Videos
गांव कुम्हारिया और सरवरपुर के दो युवक मर्चेंट नेवी में अधिकारी के रूप में तैनात हैं। गांव कुम्हारिया निवासी कृष्ण कुमार मुख्य अधिकारी और गांव सरवपुर निवासी अनिल सेकेंड अधिकारी के पद पर तैनात है। मचेंट नेवी में तैनात अनिल के भाई सुनील ने बताया कि दोनों जहाज पिछले माह 25 फरवरी को कतर में एलपीजी गैस लेने के लिए गए थे। लेकिन इस बीच युद्व शुरू होने के चलते फंस गए। इस दौरान चिंता हुई लेकिन अब जहाज के भारत की तरफ रवाना होने के चलते गर्व भी है। पूरा देश एलपीजी गैस की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में दोनों युवकों की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाट्सअप कॉल से संपर्क में
सेकेंड ऑफिसर अनिल भांभू के भाई सुनील ने बताया कि अनिल 30 साल का है। करीब आठ साले पहले मर्चेट नेवी में तैनात हुआ था। शुरू से ही नेवी में जाने का शौक था। परिवार में पिता कृष्ण कुमार, माता सुशीला, भाभी उषा, भतीजा कुशांत है। परिवार को शुरू में चिंता हुई लेकिन अब गर्व है कि बेटा देश के लिए काम कर रहा है। वाट्सअप कॉल के जरिए बेटे के संपर्क में भी है। सोमवार को उम्मीद है जहाज अपने तय जगह पर पहुंच जाएंगे। वहीं सेकेंड ऑफिसर अनिल कुमार ने बातचीत में बताया कि जहाज के सुरक्षित पहुंचने में भारत सरकार और भारतीय नेवी, शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया
का काफी सहयोग रहा है।