{"_id":"69b7dc29888f6f06f50041ba","slug":"video-three-girl-students-injured-in-a-road-accident-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: डस्टर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: डस्टर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन छात्राएं घायल
शहर के हिसार रोड को रतिया रोड से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित मुख्य बस स्टैंड के सामने एक तेज रफ्तार डस्टर कार ने स्कूटी सवार तीन लड़कियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल लड़कियों की पहचान गांव खनोरा निवासी दिव्या और टोहाना निवासी वंशिका व तमन्ना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों डिफेंस डिग्री कॉलेज में बीकॉम की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थीं। वे खनोरा निवासी दिव्या को बस स्टैंड पर छोड़ने जा रही थीं।
जब वे टोहाना बस स्टैंड के पास पहुंचीं, तो हिसार रोड की तरफ से आ रही डस्टर कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टोहाना बस अड्डा इंचार्ज सुरेश दहिया ने बताया कि तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से तीन लड़कियां घायल हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था, और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।