{"_id":"69b7b927851797a9c80a835e","slug":"video-cctv-footage-of-the-murder-of-a-youth-has-surfaced-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: युवक की हत्या का सीसीटीवी फटेज आया सामने, एसपी ने दो होमगार्ड जवानों को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: युवक की हत्या का सीसीटीवी फटेज आया सामने, एसपी ने दो होमगार्ड जवानों को किया बर्खास्त
शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ले में रविवार रात को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने होमगार्ड जवानों के सामने वारदात को अंजाम दिया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने होमगार्ड मुकेश और होशियार को बर्खास्त कर दिया है। दोनों जवान घटना के वक्त मूकदर्शक बने रहे और उन्होंने युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। ऐसे में एसपी ने दोनों होमगार्ड जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
बता दें कि रविवार रात को गुरुनानकपुरा निवासी संदीप उर्फ दीपा पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर कई बार चाकू से वार किए और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।