{"_id":"69dbd68810225590850d4f28","slug":"wheat-piles-up-in-grain-markets-slow-offtake-causes-congestion-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-151880-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अनाज मंडियों में गेहूं का अंबार, उठान सुस्त होने से अटने लगी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अनाज मंडियों में गेहूं का अंबार, उठान सुस्त होने से अटने लगी मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी में गेहूं से भरे बैगों की सिलाई करता मजदूर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जोराें पर हैं लेकिन फसल में नमी की समस्या के कारण पर्याप्त खरीद नहीं हो पा रही है। इससे मंडियों में गेहूं की ढेरियां लगने लगी हैं। उठान की गति धीमी होने के कारण अब मंडियां गेहूं से अटनी शुरू हो गई हैं।
अनाज मंडियों में फसल लेकर पहुंच रहे किसानों के लिए गेहूं में नमी की मात्रा 12 फीसदी अधिक होना मुसीबत बनी हुई है। इस कारण सरकारी एजेंसियां गेहूं की खरीद नहीं कर रही हैं। ऐसे में अब अनाज मंडी के आढ़ती अपने जमींदारों को सलाह दे रहे हैं कि वे फसल को अच्छी तरह सुखाकर लाएं। आढ़ती स्वयं नमी की जांच कर रहे हैं। जिस फसल में नमी मात्रा खरीद के योग्य है उसी को ढेरी की फसल को मंडी में रखवा रहे हैं ताकि जैसे ही खरीद शुरू हो फसल तुरंत पास हो सके और किसान को खरीद का इंतजार न करना पड़े।
--
आवक में आई तेजी
जिले में गेहूं की आवक लगातार तेजी हो रही है, लेकिन खरीद और उठान धीमा हैं। अब तक जिले की मंडियों में कुल 22,17,80.2 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है। इसके बावजूद अब तक मात्र 3,29,99.5 मीट्रिक टन गेहूं की ही सरकारी खरीद हो पाई है जो कि कुल आवक का 15 फीसदी है। केवल रविवार को ही मंडियों में 6,45,81.8 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई। रविवार को 9271 गेट पास जारी किए गए। अब तक किसानों को कुल 31,548 गेट पास जारी किए जा चुके हैं।
--
धीमा उठान से बढ़ रही मुसीबत
शहर की अनाज मंडी के आढ़ती जगदीश, सुरेश, लालचंद और रामनिवास आदि ने बताया कि आवक में आई तेजी व खरीद और उठान धीमा है। रविवार को मंडी में 8456.7 मीट्रिक टन गेहूं आया लेकिन उठान मात्र 518.5 मीट्रिक टन का ही हो सका है। उठान न होने के कारण नई आवक के लिए जगह की कमी होने लगी है। अनाज मंडी पूरी तरह अटने लगी है। यदि आने वाले दिनों में उठान में तेजी नहीं लाई गई तो किसानों व आढ़तियों को अपनी फसल सड़कों पर डालने को मजबूर होना पड़ेगा।
-- -- -- -- -- --
:: अनाज मंडी में पिछले तीन दिनों से गेहूं की आवक में तेजी आई है, लेकिन मंडी में पहुंच रही गेहूं की ढेरियों में नमी की मात्रा ज्यादा है। ऐसे में खरीद प्रक्रिया में तेजी नहीं आ रही है। किसानों से अपील है कि वे अपनी फसल को मंडी में सुखाकर लाएं ताकि खरीद के दौरान परेशानी न हो।
-अमित रोहिल्ला, मार्केट कमेटी, सचिव, फतेहाबाद।
Trending Videos