{"_id":"69ceb0d0192dff937b0cb561","slug":"wheat-was-not-purchased-due-to-high-moisture-content-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-151274-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गेहूं में नमी अधिक होने से नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गेहूं में नमी अधिक होने से नहीं हुई खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में आई गेंहू की ट्राली का नंबर स्कैन करते कर्मचारी। स्त्रोत- स्वयं।
विज्ञापन
टोहाना। रेलवे रोड स्थित पुरानी अनाज मंडी में वीरवार को गेहूं से भरी ट्रॉली लेकर किसान राममेहर पहुंचा। गेहूं में तय मात्रा से अधिक नमी मिलने पर खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत तक हो तो खरीद हो सकती है लेकिन जांच में उसमें 20 प्रतिशत तक नमी मिली।
मंडी सुपरवाइजर वीरेंद्र ने बताया कि वीरवार को मंडी में किसान राममेहर गेहूं से भरी ट्रॉली लेकर आढ़ती मदन लाल सिंगला एंड सन्ज की दुकान पर पहुंचा था। उसका गेट पास भी काटा गया था। जांच में गेहूं में 20 प्रतिशत तक नमी मिली। इस कारण से गेहूं की खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। इस पर किसान ने गेहूं को मंडी में आढ़ती की दुकान के आगे उतार दिया और सूखने के लिए फैला दिया।
मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि दूसरे दिन एक ट्राॅली गेहूं की आई है। इसकी खरीद वेयर हाउस एजेंसी द्वारा की जानी थी वह हो नहीं पाई। वेयर हाउस एजेंसी अधिकारी रंगीराम ने बताया कि गेहूं अनाज मंडी में आने के बारे में उनके पास सूचना नहीं है।
Trending Videos