{"_id":"6ad5004b5637d1eb8e03f30d","slug":"xens-post-in-the-municipal-council-remains-vacant-tenders-are-stalled-bringing-development-works-to-a-halt-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163177-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर परिषद में एक्सईएन की कुर्सी खाली, टेंडर अटके तो विकास कार्यों पर लगे ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर परिषद में एक्सईएन की कुर्सी खाली, टेंडर अटके तो विकास कार्यों पर लगे ब्रेक
Sun, 18 Oct 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के सतीश कॉलोनी में गली निर्माण के लिए उखाड़ी गई सड़क संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद में कभी हाउस की खींचतान तो कभी अधिकारियों की कमी विकास में रोड़ा बन रही है। नगर परिषद में करीब पांच माह से कार्यकारी अभियंता नहीं है। जिला मुख्यालय पर तकनीकी शाखा में कार्यकारी अभियंता का पद खाली है।
हालात ये है कि नगर परिषद कार्यालय के 15 से ज्यादा टेंडर कार्यकारी अभियंता न होने से अटक गए हैं। इसमें मुख्य तौर पर वार्डों में मरम्मत कार्य के टेंडर शामिल है। यही नहीं रतिया चुंगी से वाल्मिकी चौक तक 119 लाख से बनने वाले सबसे बड़े प्रोजेक्ट पर भी रोक लगी हुई है।
ऐसे में नगर परिषद फिर से 27 वार्डों के लिए बैंच खरीद रहा है। इस बार बैंच खरीदने के तकनीकी अड़चन से बचने के लिए 41.88 लाख के दो टेंडर जारी किए गए हैं।
करीब डेढ़ साल में नगर परिषद कार्यालय में चार कार्यकारी अभियंता बदले जा चुके हैं और अब करीब पांच माह से पद खाली हैं। 25 लाख लागत से ज्यादा के टेंडर को खोलने के लिए कार्यकारी अभियंता की मंजूरी जरूरी होती है। हालांकि स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि दूसरे जिले के कार्यकारी अभियंता से अनुरोध कर टेंडर खुलवाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
-
ये हैं 25 लाख से ज्यादा के प्रोजेक्ट
कार्य लागत
वार्ड 5 से 7 में मरम्मत कार्य - 33.12 लाख
श्याम विहार में सीसी सड़क निर्माण - 25.9 लाख
सीसी सड़क निर्माण शास्त्री नगर - 27.28 लाख
आरएमसी रोड वार्ड 5 - 42.35 लाख
वार्ड 1 से 4 में मरम्मत कार्य - 41.63 लाख
गीता कॉलोनी में गलियों का निर्माण - 37.78 लाख
वार्ड 5 में सीसी गली निर्माण - 28.14 लाख
वार्ड 17 में सीसी रोड निर्माण - 29.56 लाख
वार्ड 19 में निर्माण कार्य - 30.05 लाख
वार्ड 21 और 22 में निर्माण कार्य - 39.10 लाख
वार्ड 13 और 14 में मरम्मत कार्य - 37.84 लाख
वार्ड 8 और 9 में मरम्मत कार्य - 34.39 लाख
वार्ड 25 से 27 में मरम्मत कार्य - 40.56 लाख
वार्ड 23 और 24 में मरम्मत कार्य - 41.81 लाख
वार्ड 21 में सीसी गली निर्माण - 53.34 लाख
रतिया चुंगी से वाल्मिकी चौक सड़क निर्माण - 119 लाख
वार्ड नंबर 25 में गलियों की रिलेवलिंग - 51 लाख
मॉडल टाउन और लघु सचिवालय में मरम्मत कार्य - 25.79 लाख
--
ये लगाए गए अब नए टेंडर
वार्ड 14 से 27 में आरसीसी बेंच - 20.94 लाख
वार्ड 21 में लगी निर्माण - 21 लाख 23 हजार
होंडा एजेंसी के पास गली निर्माण - 7 लाख 11 हजार
वार्ड 21 में रवि मेडिकल दुकान से कालू राम ढाबा वाले के घर तक - 21 लाख 17 हजार
योग नगर में पुलिया निर्माण - 7 लाख 33 हजार
भूना मोड पर गली चौड़ीकरण और निर्माण - 13 लाख 63 हजार
वार्ड 19 शिव नगर में गली निर्माण - 16 लाख 23 हजार
वार्ड 1 से 13 में आरसीसी बेंच - 20.94 लाख
वार्ड 19 सड़क की स्पेशल रिपेयर - 20.87 लाख
-
25 लाख से ज्यादा लागत के जो टेंडर हैं उन्हें खुलवाया जा रहा है। दूसरे जिले के कार्यकारी अभियंता से अनुरोध करके इन टेंडरों को खुलवाया जा रहा है। कुछ खुल चुके हैं और कुछ पर प्रक्रिया जारी है।
- सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद
-
शहर का विकास रुकने नहीं दिया जा रहा है। दूसरे जिले के अधिकारियों से अनुमति लेकर टेंडर खुलवाए जा रहे हैं। कार्यकारी अभियंता को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है जल्द अधिकारी मिल जाएंगे।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान